
RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)09 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरणविद, चिपको आंदोलन के प्रणेता तथा पद्म विभूषण से सम्मानित स्व.सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में सुंदरलाल बहुगुणा जी द्वारा दिया गया अमूल्य योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
