RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:07,11,18,21,25 एवं 28 अगस्त को छपरा में 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी सिपाही भर्ती परीक्षा।

सी.सी.टी.वी से होगी परीक्षा की निगरानी।

सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर की रहेगी व्यवस्था।

स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफ़िंग।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)05 अगस्त।केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित सिपाही भर्त्ती परीक्षा 07,11,18,21 ,25 एवं 28 अगस्त को छपरा में 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। सिपाही भर्ती परीक्षा
जिलाधिकारी सारण श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण के द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करने हेतु संयुक्तादेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि बिहार पुलिस संगठन में *सिपाही* के पद पर चयन हेतु परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित किया गया है।
अलग-अलग परीक्षा कोड के लिए 07, 11, 18,21,25 एवं 28 अगस्त 2024 परीक्षा की तिथि निर्धारित है। प्रत्येक परीक्षा दिवस को परीक्षा एक पाली में मध्याह्न 12:00 बजे से 02:00 बजे अपराहन तक आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थी 09:30 बजे पूर्वाहन तक केन्द्र पर रिपोर्टिंग करेंगे।परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व तक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। अर्थात 11 बजे पूर्वाह्न के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संचालन हेतु पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी, स्टैटिक, जोनल, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल को केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा दिये गये अनुदेशों को अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निदेर्शित किया गया है। वे अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व पहुंचकर परीक्षा की समाप्ति तक विधि व्यवस्था को सधारित करेंगे। परीक्षा प्रारंभ होने से लेकर समाप्ति तक अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा द्वारा परीक्षा केन्द्र के 500 गज की परिधि में भारत नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई है।
परीक्षा कक्ष में प्रत्येक बेंच पर दो परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था होगी। ताकि परीक्षार्थियों की बीच तीन फीट की दूरी बनी रहे। प्रत्येक 24 परीक्षार्थियों पर दो वीक्षक प्रतिनियुक्त होंगे। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा संबंधी प्रत्येक गतिविधियों की वीडियोग्राफी होगी। साथ ही बॉयोमेट्रिक उपस्थिति के साथ फोटोग्राफी भी की जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सी.सी.टी.वी कैमरा के साथ जैमर लगाया गया है।
जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने आज सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफ़िंग की।
सभी केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक तथा पुलिस दण्डाधिकारी के उपस्थिति में परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सधन जाँच कर अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र पर छपे फोटो का मिलान करते हुए परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने देंगे। परीक्षा कक्ष में क्लिपबोर्ड, स्लाइस रुल, कैलकुलेटर मोबाईल फोन, डिजिटल डायरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कागजात या किताब आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
सभी पदाधिकारियों को चयन पर्षद के दिशा निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुये परीक्षा का अयोजन सुनिश्चित कराने का स्पष्ट निदेश दिया गया।
परीक्षा हेतु सदर अनुमंडल कार्यालय के परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिसका दूरभाष संख्या-06152 242444 है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी सुजीत कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी सदर, छपरा रहेंगे।

Related posts

भोजपुर: भाजपा के जिला कार्यालय मे हुआ चूड़ा-दही का भव्य भोज,जिले भर के कार्यकर्ता और नेताओं ने की शिरकत।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

रायपुर : प्रथम चरण के मतदान के लिए आज थमा प्रचार का शोर।

rktvnews

नई दिल्ली : 2047 तक सशक्त और भयमुक्त देश बनेगा भारत: डॉ इन्द्रेश कुमार

rktvnews

छत्तीसगढ:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ और श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर:बाल संरक्षण विषयो पर हितधारकों को किया गया प्रशिक्षित।

rktvnews

Leave a Comment