RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस विभाग में विदाई समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अगस्त।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस विभाग में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सत्र 2024 25 के छात्र छात्राओं द्वारा उसे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता लाइब्रेरी साइंस की निदेशक प्रोफेसर लतिका वर्मा ने किया। अतिथि के रूप में मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर यशवंत कुमार, डॉक्टर प्रियंका पाठक ,डॉ वाचस्पति दुबे ,डॉक्टर कुमारी प्रीतिका, लाइब्रेरी साइंस विभाग के संजय पांडे, मालती कुमारी आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किया। छात्र रवि शंकर, छात्र मोहम्मद वारिस, प्रवीण कुमार ने अपने अनुभव को बहुत ही बेहतरीन तरह से प्रस्तुत किया। सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं के विषय में उनके सहयोग, कार्यशैली और उचित मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया ।मंच संचालन प्रिया कुमारी ने किया ।स्वागत गीत कुमारी जय, प्रिया ,स्नेहा आदि में प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में अनेक गीत संगीत नृत्य पेश किए गए । निदेशक प्रोफेसर लतिका वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया और कहां कि यह उनके जीवन की शुरुआत है ।जीवन में ईमानदारी मेहनत और सच्चे मन से किया गया हर कार्य हमेशा सफल होता है।शीघ्र ही 2025 2026 सत्र के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।वक्ताओं में प्रोफेसर यशवंत कुमार डॉ प्रियंका पाठक, डॉक्टर वाचस्पती दुबे, डॉक्टर कुमारी प्रीतिका ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए, उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी।धन्यवाद ज्ञापन पृथ्वी राज ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि शंकर सिंह, पृथ्वी कुमार, ब्यूटी कुमारी सलोनी कुमारी आदि का सहयोग रहा।

Related posts

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त गठित विभिन्न कोषांगो की समीक्षा की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 20 मई को चंडीगढ़ जाएंगे।

rktvnews

भोजपुर:महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर विद्यालय चंदा काजीचक में भारतीय भाषा उत्सव का हुआ रंगारंग समापन।

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी ने रजौली एवं हिसुआ विधान सभा के पोलिंग पार्टी के साथ संयुक्त रूप से की ब्रीफिंग।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा स्तिथि की समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:सुरक्षित इंटरनेट दिवस से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment