RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

रेलवे द्वारा लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर अंडरपास निर्माण हेतु स्वीकृत किए जाने के बावजूद जिला अधिकारी द्वारा पिछले एक वर्ष से अनुमोदन लंबित रहने के कारण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ मुख्य सचिव और तमिलनाडु के पुलिस महीनिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 17 जुलाई।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है। 8 जुलाई , 2025 को तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक लेवल क्रॉसिंग पर एक यात्री ट्रेन स्कूल वैन से टकरा गई, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। लेवल क्रॉसिंग पर गेट खुला था, और घटना के समय ट्रेन गुजर रही थी।
आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट यदि सत्य है, तो मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा बनता है। इसलिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, तमिलनाडु के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें घटना में घायल हुए बच्चों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति भी शामिल हो।
9 जुलाई, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर दक्षिण रेलवे द्वारा अंडरपास निर्माण हेतु स्वीकृत किया गया है, लेकिन जिला अधिकारी द्वारा पिछले एक वर्ष से इसके लिए अनुमति नहीं दी गई है।

Related posts

देवघर:शिव भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा समागम: श्रावणी मेले के दौरान मंचों पर कलाकारों देंगे प्रस्तुतियां।

rktvnews

राष्ट्रपति ने रक्षा अलंकरण समारोह-II में विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘नागरिकदेवो भव’ की भावना से प्रेरित होकर ‘सेवा तीर्थ’ राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

नई दिल्ली: के. संजय मूर्ति ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में ली शपथ।

rktvnews

भोजपुर:आम जनमानस की आवाज थी शैलेन्द्र के गीतों में।

rktvnews

महिला कालेज,आरा में आतंकवाद दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित!आतंकवादी गतिविधियां राष्ट्र के विकास में बाधक:आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment