RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा ने बिहार बंद को पूरी तरह से नकारते हुए विफल बताया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 जुलाई।इंडी गठबंधन द्वारा बुधवार को बिहार बंद की घोषणा को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के नेताओं ने पूरी तरह से नकारा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,तरारी विधायक विशाल प्रशांत,विधानपार्षद जीवन कुमार सहित सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विपक्ष द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को विफल बताते हुए कहा कि बिहार की जनता राजद,काँग्रेस, माले आदि पार्टियो की नियत और नीति को भलीभांति जान गए है। बिहार बंद का कही भी कोई असर नही था। बिहार बंद के दौरान राजद सहित विपक्षी पार्टियों के गुंडो द्वारा गरीब दुकानदारो और राहगीरों को परेशान किया गया और उन्हे लुटा गया। सड़को पर अराजकता फैलाना चाहा,लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी के कारण अपने मंसुबे मे सफल नही पाए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष द्वारा बंदी मे जनता का समर्थन नही प्राप्त हुआ और इसी प्रकार इन्हे 2025 विधानसभा चुनाव मे मुँह की खानी पड़ेगी।
भाजपा नेताओं ने कहा निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संस्था है और उसका कोई भी निर्णय देश के मतदाताओं के पक्ष में होता है। सभी को निर्वाचन आयोग पर विश्वास करना चाहिए।

Related posts

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अम्ब्रेला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत नगर पालिका के रैन बसेरा का किया निरीक्षण!उपयुक्त व सुरक्षित स्थान पर रैन बसेरा स्थापित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ : राज्यपाल से पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

गिरीडीह: जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment