RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पेड़ प्राण के आधार है: पर्यावरणविद सुदामा

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जुलाई।वन महोत्सव के छठे दिन तरारी प्रखंड के बड़कागांव पयहारी जी आश्रम और देव चंदा गांव में पौधारोपण किया गया।वृक्षारोपण का नेतृत्व पेड़ उपक्रम के सह प्रमुख नित्यानंद ओझा ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण विद रमेश कुमार सुदामा ने कहा कि मानसून सत्र में पौधारोपण करने का उत्सव है वन महोत्सव। भारत का अतीत प्रकृति से प्रेम करने वाला रहा है। लेकिन विकास के दौर में पौधौं की अंधाधुंध कटाई ,पहाड़ों को तोड़कर समतलीकरण,कल कारखानों तथा आवास का निर्माण, पोखरा तालाब आदि का सफाया होना और पौधा रोपण न करना विनाश का कारण बन रहा है। जिसके कारण समय पर बारिश नहीं होना, तापमान का बढ़ना, बाढ सुखाड़ और ग्लोबल वार्मिंग विश्व के लिए खतरा बनते जा रहा है। स्वच्छ हवा , स्वच्छ जल, स्वच्छ जमीन ,बनाने के लिए प्राचीन भारत की ओर लोटने का स्वप्न लेकर कार्य करना होगा अधिक से अधिक वृक्ष लगाना होगा।कार्यक्रम में महंत संतोष दास, गौ सेवा के बुद्ध नारायण पाठक, श्रीमननारायण कुमार, उपेन्द्र बजरंगी, असोक शर्मा , राम जी सिंह, अरविंद जी सहित अनेक लोग शामिल हुए।

Related posts

डॉ. मनसुख मांडविया ने सेवानिवृत्त खिलाड़ी सशक्तिकरण प्रशिक्षण (रीसेट) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

rktvnews

आम चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:हिन्दी राष्ट्रीय एकता के मूल को सींचती और दृढ करती है‌: प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज शिक्षक संघ आरा द्वारा वेतन को ले विरोध प्रदर्शन जारी।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में लगभग 743 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास।

rktvnews

मधुर भंडारकर की ‘इंडिया लॉकडाउन’ में देखिए अटूट हौंसले की सच्ची दास्तान, एंड पिक्चर्स पर।

rktvnews

Leave a Comment