RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष ने बस्सी में सत्यव्रत रावत चूण्डा पैनोरमा के लिए भूमि का किया निरीक्षण।

जयपुर/राजस्थान 12 जुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले में सत्यव्रत रावत चूण्डा के पेनोरमा के निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए भूमि का चिन्हीकरण करने के लिए राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बुधवार को जिले के बस्सी क्षेत्र में पहुंचकर भूमि का मौका निरीक्षण किया और तहसील के सामने 6 बीघा जमीन चिन्हित की है।

राज्यमंत्री ने बताया कि इस पेनोरमा के माध्यम से रावत चूण्डा के महान व्यक्तित्व को दर्शाया जाएगा, जिससे लोगों को उनके अविस्मरणीय बलिदान, त्याग, साहस एवं स्वाभिमान की जानकारी मिलेगी। यह पेनोरमा आमजन तथा भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि रावत चूण्डा मेवाड के महाराणा लाखा के ज्येष्ठ पुत्र थे। पिता के आदेश को मानकर अपनी वरिष्ठता, राजगद्दी और राज्य की सीमाओं का त्याग करने वाले रावत चूण्डा कलयुग के भीष्म पितामह के नाम से प्रसिद्ध हुए।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में पहली बार मनाई गई हरेली, कुलपति ने की कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना।

rktvnews

पटना:नये जन-सम्पर्क अधिकारियों के लिए सशक्त मीडिया प्रबंधन और बेहतर मीडिया समन्वयन आधारित एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जून 25

rktvnews

भोजपुर: पटना में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में भोजपुर कायस्थ महासभा की टीम हुई सम्मिलित।

rktvnews

पटना: जिलाधिकारी ने पत्नी संग किया मतदान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाले फलदार और छायादार पौधों का बहुतायत में करें रोपण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment