RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के जरिए जिला को दी लगभग 88 करोड 87 लाख की सौगात।

जिला स्तर पर विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते अटेली विधायक सीताराम यादव व डीसी मोनिका गुप्ता।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 18 जुलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश को 2741 करोड़ के 347 प्रोजेक्ट सहित जिला महेंद्रगढ़ के लगभग 88 करोड़ 87 लाख 71 हजार रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
जिला स्तर पर लघु सचिवालय में आयोजित इस उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में अटेली विधायक सीताराम यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस व जिला प्रमुख डा. राकेश कुमार भी मौजूद थे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक सीताराम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जिला महेंद्रगढ़ को विकास के मामले में विशेष तरजीह मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिना किसी भेदभाव के इस इलाके के विकास कार्य करवाएं है। यह इलाका पहले पानी के लिए तरशता था। भारतीय जनता पार्टी ने नहरों का सुदृढ़ीकरण करके इस सूखे क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। अब विकास के मामले में जिला महेंद्रगढ़ राज्य के किसी भी जिले से पीछे नहीं है। यह मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि ढांचागत सुविधाएं ही प्रदेश की प्रगति का मूल आधार होती है। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं। जिला महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण विकास की नई कहानी कह रहे हैं। अब क्षेत्र की तस्वीर बदल चुकी है।
इस मौके पर एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, नगराधीश डॉ मंगल सैन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जिला महेंद्रगढ़ की 10 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फिरोजपुर झिरका से वीसी के जरिए जिला महेंद्रगढ़ के 30 करोड़ 13 लाख 11 हजार रुपए की लागत से 10 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 4 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से तैयार अटेली नगर पालिका भवन का उद्घाटन किया। इसी प्रकार लगभग 3 करोड़ 77.60 लाख रुपए की लागत से तैयार अटेली फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। लगभग 1 करोड़ 81.63 लाख रुपए की लागत से तैयार खैराना से खारीवाड़ा सड़क, 1 करोड़ 27.60 लाख रुपए की लागत से तैयार गढ़ी रुथल से गुजरवास सड़क व 1 करोड़ 42.83 लाख रुपए की लागत से तैयार अगिहार से तलवाना सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि लगभग 1 करोड़ 43.39 लाख रुपए की लागत से तैयार खरखड़ा से अगिहार सड़क, 1 करोड़ 9.56 लाख रुपए की लागत से तैयार अटेली एनजीएम कवर शेड का उद्घाटन, 10 करोड़ 48.32 लाख रुपए की लागत से तैयार चेलावास एनजीएम कवर शेड का उद्घाटन, लगभग 3 करोड़ 77.60 लाख रुपए की लागत से तैयार चेलावास फायर स्टेशन तथा किसान नगर में 32.58 लाख रुपए की लागत से तैयार पशु चिकित्सा भवन का उद्घाटन किया।

जिला महेंद्रगढ़ की 7 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फिरोजपुर झिरका से वीसी के जरिए जिला महेंद्रगढ़ के 58 करोड़ 74.6 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली 7 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि लगभग 2 करोड़ 34.56 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले नारनौल ब्रांच के पुल नंबर 3 का शिलान्यास किया। इसी प्रकार लगभग 11 करोड़ 52.78 लाख रुपए की लागत से बिगोपुर, धानौता व बसीरपुर में सिंचाई के लिए बनने वाले जल भंडारण टैंक का शिलान्यास किया। 14 करोड़ 15.39 लाख रुपए की लागत से दौचाना, सैदअलीपुर, धौलेड़ा, नांगल पीपा व कोरियावास में सिंचाई के लिए बनने वाले जल भंडारण टैंक, लगभग 14 करोड़ 56.22 लाख रुपए की लागत से थनवास, नायन, सैनियों की ढाणी व नेहरू नगर में सिंचाई के लिए बनने वाले जल भंडारण टैंक का शिलान्यास किया। गांव बदोपुर के पास दोहान नदी में लगभग 215.65 लाख रुपए की लागत से डलने वाली आरसीसी पाइप लाइन का शिलान्यास किया। लगभग 619 लाख रुपए की लागत से विद्युत उपकरणों पंप हाउस सतनाली फीडर के साथ 30 सीएस से 50 सीएस पंप लाइन बदलने व 781 लाख रुपए की लागत से माधोगढ़ शाखा के पंप हाउस एमबी-1 से एमबी-IV तक जुड़े विद्युत उपकरणों के साथ 5 सीएस से 50 सीएस पंप लाइन बदलने का शिलान्यास किया।

Related posts

रक्षा मंत्री ने ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ लॉन्च किया: भारतीय सेना और भारत सरकार की एकीकृत सेवा संस्थान की सहयोगात्मक पहल।

rktvnews

राजस्थान:मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

मोतिहारी:स्वच्छ निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में लोक सभा निर्वाचन-2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में बैठक -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तृतीय हिंदी सलाहकार समिति की हुई बैठक।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में बक्सर जिला स्थापना दिवस समारोह एवं बिहार दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में बैठक।

rktvnews

सफलता की कहानी।

rktvnews

Leave a Comment