
पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 6 जुलाई। पटना के बालकिशुनगंज स्थित एस आर पी कॉलेज मे आद्रा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कालेज के संस्थापक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राय ने किया। उन्होंने कहा कि यह माना जाता है कि आद्रा नक्षत्र के आगमन से धरती और किसानों को राहत मिलती है क्योंकि यह मानसून के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। प्राचार्य अजय कुमार ने कहा कि आद्रा नक्षत्र को बिहार मे एक त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है जिसमे भगवान शिव और इंद्र भगवान की पूजा की जाती है। वरीय शिक्षक लक्ष्मण कुमार ने कहा कि इस दौरान दाल की पूङी, सब्जी और खीर विशेष व्यंजन के रूप मे बनाया जाता है और खाया जाता है। आद्रा नक्षत्र मे दाल भरी पूङी, खीर के साथ आम खाने का प्रचलन है। कई लोग तो इस अवसर पर सत्य नारायण भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं एवं कथा सुनते हैं। इस मौके पर उपस्थित कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ नवनीत सिन्हा, डॉ रमाशंकर, पंकज कुमार, अजीत कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार, मोहित कुमार, संजय कुमार, ढोलन कुमार, अमित कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे। साथ ही उक्त मौके पर पूर्व प्राचार्य एवं कॉलेज के संस्थापक सदस्य डा. नवनीत सिन्हा का जन्मदिन महविद्यालय एकता दिवस के रूप में मनाया गया तथा उन्हें कॉलेज परिवार की तरफ से सम्मानित भी किया गया l
