RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप हेतु खिलाड़ियों का चयन,08 को रवाना होगी टीम।

RKTV NEWS/आरा 6 जुलाई।जिला फुटबॉल संघ भोजपुर आरा के तत्वधान में आज जे एम फाइनेंशियल द्वारा आयोजित अंडर 17 बालक जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने हेतु वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में शामिल 29 खिलाड़ियों में 18 खिलाड़ियों का चयन समिति द्वारा चयन किया गया। जिनमें कनिष्क कुमार, मणि कुमार सिंह, राज सिंह, आनंद राज पांडे ,छोटू राज, प्रिंस कुमार सिंह ,अमित राज सिंह ,चिराग पासवान ,शंकु कुमार ,हिमांशु सिंह, युवराज कुशवाहा, सूरज कुमार ,करण राज, मयंक कुमार ,विश्वकर्मा सिंह ,अंकुश कुमार ,पीयूष कुमार ,पवन कुमार है।इस चैंपियनशिप में 38 जिला में से 16 जिला को चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति प्रदान की गई है।भोजपुर जिला का प्रथम मैच 9 जुलाई को सुबह में पूर्णिया जिला से है ।इसकी जानकारी संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देते हुए बताया की टीम कोच के रूप में विनीत गौतम एवं टीम मैनेजर के रूप में मोहम्मद शमशाद टीम के साथ जमुई 8 जुलाई को सुबह टाटा पटना एक्सप्रेस से रवाना होंगे
चयन समिति के रूप में भोजपुर जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में जाने जाने वाले पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी लाल बहादुर लाल, डॉक्टर रंजन कुमार सिंह, सौरव सिंह, विनीत गौतम, मोहम्मद शमशाद ,राजकुमार रविराज शामिल थे। सहयोगीयो के रूप में सुनील कुमार ,गोलू कुमार ,विनय सिंह, बच्चा सिंह, संजीव कुमार ,देव राणा सिंह उपस्थित थे।
चयनित खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देने के लिए उपस्थित लोगों में डॉक्टर एस एम ईशा, मुख्य संरक्षक जिला फुटबाल संघ भोजपुरआरा ,अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ अनिल सिंह ,सुधीर कुमार सिंह सह सचिव ,अशोक मानव संरक्षक, इंद्रदीप नारायण सिंह, लाल शरण सिंह ,अरविंद कुमार सिंह ,सुनील सिंह, रामकुमार सिंह, पप्पू सिंह, शशि भूषण सिंह, अजय कुमार सिंह, मोहन कुमार सिंह ,जीतू चंद्रवंशी, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद अशफाक, राजेश कुमार, मुकेश सिंह, धर्मेश उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद, सूर्यदेव सिंह, धनजी ,पवन कुमार, वीर बहादुर यादव ,मोहम्मद असलम, बुटन जी एवं रणधीर सिंह थे।सभी ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया और भविष्य में आगे तरक्की करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी किया की दिन दोगुना रात चौगुन आगे बढ़े और अपने माता-पिता जिले के साथ साथ राज्य और देश का नाम रोशन करें।

Related posts

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान बस पड़ाव,आरा 30 अप्रैल को आयोजित करेगा बाबा ज्योति स्वरूप की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

फिल्म ‘गुलमोहर’ तीन पीढ़ियों में परिवार और घर के प्रयोजन की पड़ताल करती है: निर्देशक राहुल वी. चित्तेला

rktvnews

राजेंद्र स्टेडियम छपरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के पूर्वाभ्यास का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति को ज्ञापन सौंपा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:माता-पिता-गुरूजनों का सम्मान और सत्य का पालन करें विद्यार्थी : राज्यपाल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment