RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन किया समर्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )06जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर देश के प्रथम उद्योगमंत्री व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री शर्मा ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. मुखर्जी एक विचारक ही नहीं, बल्कि महान कर्मयोगी थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
श्री शर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन हमें राष्ट्र हित को सर्वापरि मानने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श और सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर हम एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।

Related posts

उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना (वर्ष 2014-19) अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत खनिता गुनसेज प्रखण्ड- दिनारा में लिये गए ग्राम विकास योजना (VDP) में कार्यान्वित एवं कार्यान्वयन की जाने वाली योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा की गयी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:आचार संहिता उलंघन में सहायक विद्युत अभियंता मधुकर बनमाली हुए निलंबित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:इंदौर शहर को हरा-भरा बनाना हम सब की जिम्मेदारी : मंत्री विजयवर्गीय

rktvnews

बालू माफियाओं के खिलाफ जिलाधिकारी भोजपुर ने संभाली कमान नाम दिया “मिशन प्रहार”।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 मार्च 25

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर देवमोगरा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की; भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

rktvnews

Leave a Comment