RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

सम्पूर्ण जगत शिवमय है :आचार्य धर्मेन्द्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जुलाई।सावनमास में आयोजित शिवपुरी मे शिवपुराण की कथा में ब्रह्मपुरपीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज ने कहा कि सम्पूर्ण जगत शिवमय है,जीव भगवान शिव का अंश है,परन्तु अविद्या से मोहित होकर अवश होरहा है और अपने को को शिव से भिन्न समझ बैठा है।अविद्या से मुक्त होने पर वह शिव ही हो जाता है। जैसे अग्नि तत्व काष्ठ में स्थित है,परंतु जो उस काष्ठ का मंथन करता है,वह अग्नि को देख पाता।उसी तरह जो मानव यहां भक्ति आदि साधनों का अनुष्ठान करता है,उसे शिव का दर्शन हो जाता है।आगे आचार्य जी ने कहा कि अहंकार से युक्त होने के कारण शिव का अंश जीव कहलाता है,अहंकार से मुक्त होने पर वह साक्षातशिव ही है।। आत्मचिंतन तथा तत्वों के विवेक से ऐसा कोशिश किया जाय कि शरीर से अपनी पृथकता का बोध होजाय। मुक्ति की इच्छा रखने वाले मानव, शरीर व उसके अभिमान को त्यागकर अहंकार शून्य व मुक्त हो सदाशिव में लीन होजाता है। अध्यात्म चितन एवंम् भगवान शिव की भक्ति –ज्ञान के मूल कारण हैं।सत्संगति व गुरूकृपा से यह सहज ही अनुभव मे आ जाता ।

Related posts

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

आग का घूंट पीती हूं, पीती हूं और फिर से पीती हूं, मैं नशे में हूं : कमला सुरैय्या

rktvnews

भोजपुर:यूको बैंक ने स्थापना दिवस पर बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण।

rktvnews

हनुमानगढ़:मेडिकल कॉलेज को मिला पहला कैडेवर।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में भारत ने एक लंबा सफर तय किया है, अंतरिक्ष क्षेत्र ने पिछले 60 वर्षों में की गई प्रगति को पार किया

rktvnews

वैशाली: उर्जा, योजना एवं विकास विभाग मंत्री बिहार सरकार- सह-वैशाली जिला प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment