आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 मई। महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा द्वारा छात्राओं में संविधान के प्रति अधिक से अधिक जानकारी देने के उद्देश्य से एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित हुआ। अनेक छात्राओं ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विभागाध्यक्ष डॉ राखी सिन्हा ने राजनीति विज्ञान विभाग में आए नए अतिथि शिक्षकों का स्वागत किया। छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने बताया कि हम सभी दिन-रात संविधान की दुहाई तो देते हैं लेकिन इसके बहुत से पहलुओं को जानते तक नहीं है। जिसकी जानकारी देने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है और लक्ष्य भी है।।वही डॉक्टर खुशबू कुमारी द्वारा संविधान आधारित प्रश्नों को पूछा गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशबू कुमारी, द्वितीय स्थान पर सिम्मी कुमारी और सुप्रिया सिंह तथा तृतीय स्थान पर माधुरी को विजेता घोषित किया गया ।इस अवसर पर आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ विजयश्री ,डॉक्टर सुप्रिया झा ,डॉ स्मिता,डॉ मनोज कुमार,डॉ सुधा निकेतन रंजनी,डॉ प्रीति,डॉ अंजू कुमारी,वीनू ,डॉ अमरेश कुमार डॉक्टर युगल कुमार आदि गणमान्य शिक्षक मौजूद रहे ।धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर आशा कुमारी एवं डॉ शीला ने किया।

