RK TV News
खबरें
Breaking News

अवतार का मुख्य हेतु भगवान का भक्तों पर कृपा वृष्टि है : आचार्य धर्मेन्द्र

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)05 जुलाई। शुक्रवार को जुलाई लालबाबा आश्रम बक्सर में श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के कृपापात्र ब्रह्मपुर पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के द्वितीय दिवस पर भगवान के 24 अवतारों की कथा कहते हुए कहा कि भगवान के अवतार के अनेक कारण जिसमें अनाचार, अत्याचार,पापाचार, धर्म की हानि आदि,पर मुख्य हेतु भक्तों पर भगवान की कृपा की वृष्टि करना ही है। इन्होंने कहा की राक्षसों ,अन्यायियों,अत्याचारियों को तो अपने संकल्प से ही मार सकते ,मगर सेबरी का बैर खाना,विदुर का साग खाना, भक्तों के घर जा जाकर दर्शन आदि के लिए निराकार ब्रह्म नराकार रुप में अवतरित होते है।कृष्णा अवतार की चर्चा करते हुए आचार्य जी ने कहा श्रीकृष्णा के अवतार का हेतु भी अनेक है पर मुख्य हेतु त्रेतायुग में मिथिलानियों और ऋषियों को दिया गया वचन,कृषि हेतु गौ पालन, पर्यावरण की सुरक्षा,विविध प्रदूषणों से निजात पाने का संदेश देना भी है। दतात्रेय चरित्र को कहते हुए अनुसूया माता के पातिव्रत्य धर्म पर भी कारूणिक व्याख्यान देते हुए विदुर जी के धरा धाम पर आने और विभांडक ऋषि का भी चरित्र चित्रण सहज ढंग से किया।कथा सुनते हुए भक्त विह्वल हो जाते ,कथामृत का पान करते अघाते नहीं। आस-पास के क्षेत्र से काफी संख्या में श्रोता गण आ रहे हैं।

Related posts

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग आवश्यक -अतिरिक्त मुख्य सचिव, आरडीपीआर -वीसी के माध्यम से विभागीय योजनाओं की समीक्षा

rktvnews

भोजपुर:स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने में बाधा उत्पन्न करने के कारण मुखिया प्रतिनिधि पर दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ने भारत की औद्योगिक नीति को आकार देने में पीएलआई योजनाओं, भारत के हरित परिवर्तन और समावेशी स्थिरता की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 मार्च 25

rktvnews

खैरागढ़:कला साधना की तपस्थली इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कला की नयी क्रांति।

rktvnews

9 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना में देश और विश्वस्तर पर जितने विकास के कार्य हुए उतना कोई और नहीं कर सकता:सुशील मोदी

rktvnews

Leave a Comment