RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जन सुराज संगठन की समीक्षात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई चर्चा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 फ़रवरी। मंगलवार को जन सुराज के भोजपुर जिला संगठन की समीक्षात्मक बैठक जिला कार्यालय,सुभद्रा कॉम्प्लेक्स, चंदवा में आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारी युवा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए और रणनीतियों पर चर्चा की। युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में चल रही “युवा संघर्ष यात्रा”जो 14 फरवरी को भोजपुर में प्रवेश कर रही है को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गईं। इस अवसर पर भोजपुर जिला अध्यक्ष अभय सिंह, जिला महिला अध्यक्ष पदमा ओझा, प्रदेश कोर कमिटी सदस्य कन्हैया कुमार, आरा अनुमंडल अध्यक्ष सत्येंद्र मेहता, जिला संयोजक चंद्रभानु गुप्ता, जिला किसान अध्यक्ष अवध यादव और जिला युवा अध्यक्ष सोनू पासवान सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।संगठन को जिले में और अधिक सशक्त बनाने और आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया।

Related posts

भोजपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संकीर्तन का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने सचिवालय में विभिन्न योजनाओं के संचालन के संबंध में की बैठक।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:व्यंग्य भोजपाल की मासिक गोष्ठी का सफल आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment