RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कुलपति का कार्यकाल छात्रों का शोषण और अराजकता के लिए जाना जायेगा : डा अमित द्विवेदी

मूलभूत समस्याओं को ले एनएसयूआई का हुआ महाधरना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जुलाई।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) भोजपुर जिला इकाई द्वारा आज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में छात्रों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को महाधरना का आयोजन किया गया। धरने की अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष अभिषेक तिवारी उर्फ गोलू तिवारी ने की तथा संचालन रंजन ओझा ने किया।
धरना में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं की कमी, प्रशासनिक लापरवाही, परीक्षा परिणामों में देरी, फीस विसंगतियों आदि विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।
धरना को संबोधित करते हुए सत्यम कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी ने कहा कि मैं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों को सलाम करता हूँ, जिन्होंने अन्याय, मनमानी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोकतांत्रिक ढंग से विरोध दर्ज कराया। यह संघर्ष इस बात का प्रतीक है कि युवा अब चुप नहीं बैठेंगे। कांग्रेस पार्टी सदैव छात्रों, युवाओं और गरीबों की आवाज रही है, और हम हर मंच पर आपके साथ खड़े रहेंगे।इस अवसर पर धरना को संबोधित करते हुए अभिषेक तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो छात्र संगठन सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगी। अगर शिक्षा के मंदिरों में लूट और तानाशाही होगी, तो वहाँ ज्ञान नहीं, अंधकार फैलेगा और हम इस अंधकार को कभी पनपने नहीं देंगे। आपका संघर्ष, हमारा संकल्प है।
डॉ. अमित कुमार द्विवेदी- पूर्व अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेन्द्र चतुर्वेदी के तानाशाही रवैये, मनमानी निर्णयों और भ्रष्टाचार पर तीखा हमला करते हुए कहा- कुलपति महोदय का कार्यकाल विश्वविद्यालय के इतिहास में छात्रों के शोषण और अराजकता के लिए जाना जाएगा। हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।डॉ. श्रीधर तिवारी डेलीगेट- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की मूलभूत सुविधाओं की घोर उपेक्षा का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन खड़ा करने के लिए बाध्य होंगी।
धरना के बीच विश्वविद्यालय के कुलानुशासक सहित अन्य पदाधिकारियों के बीच सम्मानजनक वार्ता हुई, जिसमें एक माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया गया।संबोधित करने वालों मेंअभिषेक द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष भोजपुर जिला (NSUI), प्रशांत ओझा, भानू प्रताप सिंह उर्फ मुकुल सिंह, धनंजय बबुआन, लक्की ओझा, अविनाश मिश्रा, गुड्डू पाण्डेय, आनंद तिवारी, अंशु कुमार, मनीष यादव, साकेत तिवारी, कृष्णा हरी, संदीप कुमार, सुमित कुमार, यासीन उमर, सिद्धार्थ चौबे, रवि कुमार, अंशू बजरंगी, रवि कुमार, विक्की ओझा, रितेश पांडेय, आशुतोष ओझा सहित दर्जनों छात्र उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर:डा आर दयाल आइटीआई में 87 छात्रों का हुआ कैंपस सलेक्शन, संस्थापक आर डी सिंह ने जताया आभार।

rktvnews

शिवराज सिंह चौहान झारखंड विधान सभा चुनाव के प्रभारी एवं हेमंत विश्व शर्मा सह प्रभारी नियुक्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कला साध्य भी है, आराध्य भी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओणम की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भारत ने तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन से पहले दूसरी ब्लू टॉक्‍स का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment