RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बक्सर:श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण गुरू गोविन्द की कृपा से :आचार्य धर्मेन्द्र

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)04 जुलाई। गुरुवार को  लालबाबा आश्रम,बक्सर में धार्मिक प्रवचन श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।प्रसिद्ध मनिषी संत जीयर स्वामी जी महाराज कृपापात्र ब्रह्मपुर पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज द्वारा गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ के प्रथम दिवस पर कहा की श्रीमद्भागवत कथा गोविंद कृपा से मिलती है,इसे साधना या साधन से प्राप्त नहीं किया जा सकता है। श्रीमद्भागवत भगवान नारायण का वांगमयी स्वरूप है।इससे जन्म और मृत्यु दोनो सुधरती है। श्रीमद्भागवत कथा से जीवन की व्यथा मिटती है, लोक और परलोक बनता है।अखंड शांति की प्राप्ति होती है।
श्रीमद्भागवत के महात्म्य को बतलाते हुए आचार्य जी ने कौशिक संहिता, देवर्षि नारद की भक्ति से भेंट,ज्ञान वैराग्यमय का जाग्रति, धुंधकारी मुक्ति की कथा कहते हुए सप्ताह कथा श्रवन की विधि को बतलाया। श्रीमद्भागवत में ,18000श्लोक,,12,स्कंध और 335,अध्याय है। संक्षेप कहा जा सकता है कि श्रीमद्भागवत भक्त का चरित और भगवान की लीलाओं का बखान करता है। यह भगवान से मिलने का राजमार्ग है।कथा श्रवण करने हेतु बक्सर प्रक्षेत्र के भक्त बड़ी संख्या में आये।
प्रातः काल श्रीमद्भागवत यज्ञ हेतु आकर्षक जलभरी सह शोभा यात्रा भक्तों ने रंग बिरंगे वस्त्र पहन हाथों में कलश लेकर सती घाट से नगर परिभ्रमण करते रामरेखा घाट पर गंगा पूजनोपरांत करना गंगाजल से भरा गया।जलहरी के पश्चात बैंड-बाजा,रथ के साथ भक्त सतीघाट लालबाबा आश्रम श्रीमद्भागवत यज्ञ मंडप म में कलश स्थापित किया गया।
श्रीमद्भागवत जी की आरती के साथ प्रसाद वितरण के साथ प्रथम दिवस की कथा विश्राम ली। प्रातः सायं बजे से पूजन अर्चन के साथ श्रीमद्भागवत का मूल पाठ और अपराह्न 3बजेसे सात बजे तक प्रवचन होता है।

Related posts

आयुष्मान भव: पखवाड़े का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ!जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत आयोजित ‘एकता दौड़’ को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: प्रदूषण की समस्या को कम करना और इसके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभावों से आम जनमानस को बचाने के लिए बागपत में ग्रेप-4 लागू।

rktvnews

भोजपुर :सुदामा प्रसाद का हुआ नामांकन, सभा में उमड़ा जनसैलाब! हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र-नौजवान, किसान – मजदूर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

04 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment