RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डा के एन सिन्हा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जुलाई।जिला मुख्यालय आरा में अवस्थित आईएसओ प्राप्त सदर अस्पताल आरा में अभी कुछ दिन पहले रोगी कल्याण समिति के आठ सदस्यों को नामित किया गया था। गुरुवार को रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक शहर के रमना पकड़ी रोड स्थित,आनंद हॉस्पिटल में मुख्य एवं विशिष्ट सदस्य डॉ के एन सिन्हा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की समन्वय हेतु हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों ने आपस में परिचय किया एवं समिति के कार्यों को लेकर चर्चा हुई। समिति के अध्यक्ष एवं सचिव से समिति के कार्य हेतु एक गाइडलाइन की मांग की जाएगी।बैठक में अवैध संचालित जांच घर एवं अवैध नर्सिंग होम की कार्यशैली पर क्षोभ प्रकट किया गया। रोगी कल्याण समिति सदस्यों की बैठक हर माह होगी एवं रोगी कल्याण हेतु समस्याओं के समाधान पर विचार किया जाएगा। इस बैठक में जिला रोगी कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे जिसमें राधा देवी,मंजीत पासवान, माया शंकर चंद्रवंशी ,शंभू प्रसाद सोनी , चुन्नी देवी संतोष कुमार चंद्रवंशी ,डॉक्टर के एन सिन्हा एवं ज्योति प्रकाश आदि रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने अयोध्या धाम में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

वैशाली:डीएम के सख्त निर्देश: अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से खरीदारी के लिए बाध्य न करें विद्यालय।

rktvnews

भोजपुर: स्वीप कोषांग द्वारा “हरियाली का वादा, लोकतंत्र का इरादा” थीम के साथ किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 अप्रैल 26

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment