बागपत/उत्तर प्रदेश 17 सितम्बर।भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जनसमुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः पखवाड़े का शुभारंभ किया गया जिसके अंतर्गत आज संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयुष्मान भव: के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदान शिविर में आए रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उनका स्वास्थ्य हाल-चाल जाना जिसमें सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
जिलाधिकारी ने कहा आयुष्मान पखवाड़ा आज 17 सितंबर माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रारंभ किया है जो 2 अक्टूबर 2023 तक चलाया जाएगा आज जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत पर माननीय सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने शुभारंभ किया। प्रत्येक शनिवार को हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर पर भी आयुष्मान मेले का आयोजन किया जायेगा। जनपद का 5 लाख लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित है जिसमें अधिक से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे और उन्हें वितरित किए जाएंगे जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर कार्य कर करेगी और जनमानस को आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभों के बारे में भी जागरूक करेंगी।
आयुष्मान भवः अभियान के 05 घटक यथा- सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा, आयुष्मान ग्राम, सेवा पखवाड़ा में दिनांक 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्टूबर, 2023 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। सेवा पखवाड़ा के 03 अंग यथा- स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान महादान आदि कार्यक्रम ।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में आज 20 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया गया जबकि 25 से 30 व्यक्तियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुमन कुमार चौधरी, एसीएमओ डॉक्टर गजेंद्र, प्रभारी अधिकारी रक्तकोष डॉक्टर ऐश्वर्या ,सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे।
