RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शिक्षिका के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जुलाई।प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के प्रेक्षागृह में सामाजिक विज्ञान शिक्षिका प्रतिमा कुमारी के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम दिप प्रज्वलन से हुआ तत्पश्चात प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने कहा कि निश्चित रूप से प्रतिमा जी में असिम संभावनाएं हैं। इनके द्वारा सृजित व्यवस्था को कभी स्कूल और छात्राएं भुल नहीं पाएंगे। इन्होंने अपने समय काल में बड़ा ही मौलिक रचनात्मक अंदाज में शैक्षणिक परिवर्तन के पक्षधर रही है।अपने काल में विद्यालय हित को सर्वोपरि रखा है। प्रतिमा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल व क्लास रूम हमारे लिए मंदिर जैसा रहा। हमने संवैधानिक मूल्यों को सर्वोपरि रख खुद को विद्यालय में तपाया है। शिक्षिका अर्चना कुमारी ने बताया की प्रतिमा जी हमेशा बेहतरी के लिए विचार साझा करती रही है।शिक्षिका अर्पिता यादव, पिंकी कुमारी, रिंकल कुमारी सुनित त्रिपाठी, सुकेश कुमार, मनोज कुमार ने बारी बारी से संबोधित किया।
कला शिक्षक रौशन राय ने संबोधित करते हुए कहा कि आपने 12 वर्षो तक सेवा दिया दिया है। आपने विद्यालय गतिविधि में बढ़ चढ़ हिस्सा ले खुद को साबित किया है।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के तरफ से प्रतिमा कुमारी को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित रिंकी कुमारी,इंदु यादव, रविनंदनी, अंशिका कुमारी, निरज कुमार, शुभांशु शर्मा सभी ने मिलकर भावभीनी बिदाई दी। संचालन प्रिती कुमारी अंत में धन्यवाद ज्ञापन अर्चना कुमारी ने किया।

Related posts

भारत प्लस एथेनॉल के सीएमडी सह समाजसेवी अजय सिंह 21 मई को फरना गांव के अग्निपिडितो के बीच राशन और वस्त्रों का करेगें वितरण।

rktvnews

युद्ध की प्रकृति और स्‍वरूप में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण वित्तीय प्रक्रियाओं में बदलाव अपनाने की जरूरत: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर।

rktvnews

कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान ,आरा के प्रमाणपत्र सह सम्मान समारोह में महापौर इंदु देवी ने की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर:युवा जदयू भोजपुर के जिला अध्यक्ष बने मोनू यादव।

rktvnews

Leave a Comment