RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में उच्चाधिकारियों संग कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)04 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मेला नियंत्रण भवन हरिद्वार में उच्चाधिकारियों के साथ कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांवड़़ यात्रा के सफल संचालन के लिये “उत्तराखण्ड कांवड़़ सेवा एप” बनाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एप में कांवड़ियों की सभी डिटेल उपलब्ध कराई जाए।
इस एप का उपयोग हर वर्ष आयोजित होने वाली कांवड़़ यात्रा के दौरान किया जा सकेगा, इस से कांवड़़ यात्रा पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कांवड़़ यात्रा के सकुशल एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस एवं अन्य सम्बन्धित विभागों को चाक चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे राज्य जहां से अधिकांश कांवड़िए आते हैं। उन राज्यों से परस्पर समन्वय, रियल टाइम डाटा शेयरिंग और सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी आवश्यक इनपुट्स साझा किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को आगामी कुंभ मेले का ट्रायल बताते हुए कहा कि ये अनुभव आगामी कुंभ मेले भी काम आएंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़़ यात्रा मार्गाे पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न हो। उन्होंने कावड़ यात्रा से पहले सभी प्रकार के अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्ग पर स्थित ढाबों और होटलों में सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराने के साथ ही फूड लाइसेंस और रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा किए जाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्ग पर स्थित होटलों के नाम व होटल स्वामियों के नाम भी अनिवार्य रूप से लिखे हों एवं ओवर रेटिंग की शिकायत आने पर संबंधित होटल स्वामियों पर सख्ती से करवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान शराब तथा मांस से संबंधित एसओपी का भी सख्ती से पालन हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष हमने क्लीन और ग्रीन कांवड़़ यात्रा का संदेश देना है, स्वच्छता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जिसके लिए संपूर्ण कांवड़ मार्गाे पर हर घंटे सफाई अभियान चलता रहे। हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और आस पास के क्षेत्रों में हर 1-2 किलोमीटर पर मोबाइल टॉयलेट, कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष गाड़ियों की तैनाती की जाए।
उन्होंने कहा कि कांवड़़ रूट पर हर 2 से 3 किलोमीटर के अंदर स्वास्थ्य केंद्र, एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएं, जिससे आम जन को सहूलियत हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि कावड़ियों की सुविधा को देखते हुए स्थानीय निकायों के सहयोग से रैन बसेरों, टेंट सिटी, आश्रय स्थलों का निर्माण किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीसीटीवी और ड्रोन से नियमित निगरानी हो। कांवड़़ रूट का जीआईएस मैपिंग आधारित ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए और ए.आई आधारित ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाए। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एस.डी.आर.एफ, एन.डी.आर.एफ की तैनाती, बारिश और भूस्खलन की पूर्व चेतावनी प्रणाली सक्रिय की जाए। साथ ही संवेदनशील घाटों पर एनाउंसमेंट सिस्टम भी मजबूत किया जाए।
बैठक में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, ममता राकेश, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जेसल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश झा, पंकज पांडेय, विनोद कुमार सुमन, विनय शंकर पांडे, जिला अधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनय रूहेला, दर्जा राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, जयपाल सिंह चौहान, देशराज कर्णवाल, श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

वैशाली:जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ किया संवाद, फार्मर रजिस्ट्री पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न परियोजनाओं, मेडिकल कॉलेजो के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से की शिरकत।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रयासों में राज्य सरकार करेगी पूर्ण सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह शुक्रवार को आरा में करेंगे 18.32 करोड़ रुपये की लागत से 136 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment