RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने मतदाता जागरूकता को ले विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जुलाई। गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा मतदाता जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर,भोजपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ भोजपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों—आरा, संदेश, शाहपुर, जगदीशपुर, तरारी, पीरो और बड़हरा—का भ्रमण करेगा और आम नागरिकों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरने, बीएलओ को समय पर फॉर्म जमा करने, और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से ऑडियो-पोस्टर, बैनर, साउंड सिस्टम आदि का उपयोग करते हुए जनता को जागरूक किया जाएगा। यह रथ विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों, पंचायतों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रुककर लोकतांत्रिक अधिकारों एवं विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि “मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना प्रत्येक योग्य नागरिक का अधिकार है, और इस अभियान के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी योग्य नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।” उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे निर्वाचक पंजीकरण प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता दें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता,उप निर्वाचन पदाधिकारी,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी,प्रभारी पदाधिकारी, स्थापना,प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा एवं निर्वाचन शाखा के कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर :संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यशाला का शुभारंभ।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:एशियन चैंपियंस (महिला) हॉकी ट्रॉफी 2024 के गौरव यात्रा का जिले में आगमन होने पर किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

बिहार:रावण वध समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

भोजपुर एसपी द्वारा लगाया गया बड़हरा थाना में जनता दरबार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देश की विरासत को संरक्षित करने के बेहतरीन प्रयास की सराहना की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन में मिलेगा अतिरिक्त राशि का उपहार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment