RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)21 सितंबर।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली।
इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को राज्य की विशेष सहायता योजना के तहत पूंजी निवेश के सभी प्रोजेक्ट की डीपीआर व प्रस्तावों पर तत्परता से कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना के तहत महिला एवं बाल कल्याण विभाग को विभिन्न जनपदों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल निर्माण की डीपीआर 30 सितम्बर, पर्यटन विभाग को प्रतिष्ठित पर्यटक केन्द्रों के विकास से संबंधित लगभग ₹ 250 करोड़ के प्रोजेक्ट के प्रस्ताव 15 अक्टूबर, परिवहन विभाग को लगभग ₹100 करोड़ के पुराने वाहनों के स्क्रैपिंग प्रस्ताव दिसम्बर तक प्रेषित करने की डेडलाइन दी है।
मुख्य सचिव ने उद्योग एवं आवास विभाग को लगभग ₹ 100 करोड़ के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के प्रस्ताव 31 अक्टूबर, राजस्व एवं कृषि विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड सम्बन्धित सुधारों व आधुनिकीकरण से सम्बन्धित लगभग ₹505 करोड़ के प्रस्ताव जल्द से जल्द भारत सरकार को प्रेषित करने की डेडलाइन दी है।
बैठक में सचिव अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव दिलीप जावलकर, एस एन पाण्डेय, अपर सचिव पूजा गर्ब्याल, नितिन भदौरिया व विजय जोगदण्डे सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री द्वारा महिला डॉक्टर का नक़ाब खींचे जाने की घटना के विरोध में ऐपवा का प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:5 दिवसीय जिलास्तरीय विधालय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

रायपुर : एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली : 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, मां-बेटी दोनों स्वस्थ।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ से आरा सदर प्रखंड की जनता डुब रही है और आरा C.O और B.D.O. फरार : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने हाल के दिनों में बाघों की मौत की संख्या का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार से कहा।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे श्री श्री रविशंकर।

rktvnews

Leave a Comment