RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय :पर्यावरण संतुलन का संकल्प – जीविका दीदियों ने शुरू किया पौधारोपण अभियान।

RKTV NEWS/लखीसराय ( बिहार)02 जुलाई।पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं वातावरण को शुद्ध हवा देने के उद्देश्य से जीविका दीदियों ने पौधारोपण अभियान शुरू किया है। 5 जून ,विश्व पर्यावरण दिवस के दिन से प्रारंभ हुआ पौधारोपण कार्यक्रम लखीसराय जिला अंतर्गत सभी प्रखंडो में जीविका दीदियों द्वारा जारी है। जीविका द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियां पौधारोपण कर रही हैं और पर्यावरण की रक्षा एवम संतुलन बनाए रखने हेतु संकल्प ले रही हैं। जीविका से संबद्ध सभी सामुदायिक संगठनों की बैठकों में पौधारोपण एक अहम कार्य और जिम्मेवारी है। जीविका से संबद्ध सभी संकुल स्तरीय संघ एवं ग्राम संगठन की बैठक में पौधारोपण , पर्यावरण संतुलन एवम पौधों की रक्षा हेतु विशेष चर्चा की जा रही है ।
जिले में जल जीवन हरियाली अभियान को मूर्त रूप देने की कमान पिछले कई वर्षों से जीविका दीदियों ने संभाल ली है l स्वयं सहायता समूह से जुडी हरेक जीविका दीदी ने अपने घर-आँगन में इस वित्तीय वर्ष में पर्यावरण दिवस के अवसर पर मजबूत इच्छा शक्ति और जिले को हरा-भरा बनाने के उदेश्य से जीविका दीदियों ने पौधारोपण का कार्य शुरू कर दिया है l राज्य सरकार की ओर से जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत जीविका दीदियों ने जिले के सभी प्रखंड अंतर्गत अपने -अपने गांव में प्रत्येक स्वयं सहायता समूह की हरेक सदस्य को एक पौधा अपने घर-आँगन में लगाना है l इन पौधों में आम, नींबू, सहजन, अमरुद और कटहल आदि हैं l पौधारोपण के प्रति जीविका दीदियों की सक्रियता और उत्साह देखते ही बन रहा है l महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान भी जीविका दीदियों ने भी बड़े ही उत्साह के साथ सड़क के किनारे, नहर, तालाब , नदी और अपने घर के आस-पास पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया और यह संकल्प लिया कि अपने परिवार में बेटी के जन्म होने पर भी एक पौधा लगायेंगे l जीविका से संबद्ध ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ की बैठक में जीविका दीदियां पर्यावरण के महत्व पर चर्चा कर रही हैं और ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण एवं उसके संरक्षण हेतु संकल्प ले रही हैं। l संकुल स्तरीय संघ की बैठक में जीविका दीदियों को जीविका मित्र सभी को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा रही हैं तथा घर आंगन में पौधारोपण के लिए जागरूक भी कर रही हैं। l
जीविका दीदियों ने यह संकल्प लिया है कि सभी को मिलकर पर्वावारण को प्रदूषित होने से बचाना है , गाँव-घर में स्वच्छता रखनी है , कुडों का अंबार नहीं लगने देना है , पानी की खपत कम करनी है , पेड़ों की अवैध कटाई को रोकना है और ज्यादा से ज्यादा पौधा लगते हुए उनका देखभाल भी करना है l
सिर्फ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में 15 हजार से अधिक पौधा जीविका दीदियों द्वारा लगाया गया है l 5 जून से पौधारोपण का कार्य जारी है। अब तक जिला के विभिन्न प्रखंडो में जीविका दीदियों ने 6 लाख से अधिक पौधा लगाया है और उनकी देखभाल भी कर रही हैं l जिला में पर्यावरण संतुलन बनाये रखने एवं विभिन्न विभागों को पौधा उपलब्ध कराये जाने के लिए जीविका दीदियों द्वारा 14 दीदी की पौधशाला भी संचालित है l इन पौधशाला के माध्यम से तैयार पौधे पर्यावरण संतुलन में मदद तो कर ही रहे हैं जीविका दीदियों को रोजगार भी मिला है l वर्तमान वित्तीय वर्ष में सितंबर माह तक 66 हजार 7 सौ 72 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित है । लक्ष्य के अनुरूप जीविका दीदियों ने अपने- अपने संकुल स्तरीय संघ के माध्यम से वन विभाग से पौधारोपण के लिए पौधा की मांग की है। पौधा मिलते ही पौधारोपण कार्य में और तेजी आएगी । फिलहाल पौधारोपण के लिए गड्ढा खोदो अभियान जारी है और जीविका दीदियों गांव का वातावरण एवं पर्यावरण शुद्ध रखने हेतु संकल्पित हैं।

Related posts

जयपुर:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल बिज़नेस एक्सपो में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में राजस्थान की क्षमता होगी प्रदर्शित।

rktvnews

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर बैठक की।

rktvnews

नारनौल:एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने किया पौधरोपण।

rktvnews

कोहरे के मौसम के दौरान, विशिष्ट घंटों के दौरान नोटम के प्रभाव को संभालने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर अतिरिक्त 130-140 संख्या की जनशक्ति तैनात की गई।

rktvnews

नवरात्री के पंचम दिवस आदि शक्ति माँ दुर्गा के स्कन्द स्वरूप की उपासना विधि एवं समृद्धि पाने के उपाय।

rktvnews

झरिया मास्टर प्लान: कोयला मंत्रालय के प्रयासों से सतही आग को कम करने के लिए 77 से 27 स्थानों की पहचान की गई।

rktvnews

Leave a Comment