RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 17 मार्च।भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज (17 मार्च, 2025) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है, देश समुद्री सहयोग बढ़ा रहे हैं और संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत के बड़ी भूमिका हासिल करने के साथ, नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और नौसेना आयुध सेवा के अधिकारी उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाकर कुशल रसद प्रबंधन के माध्यम से भारतीय नौसेना की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रपति ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे दुनिया भर में हो रहे नवीनतम तकनीकी विकास के बारे में लगातार जानकारी हासिल करते रहें। उन्होंने अधिकारियों से सामग्रियों के प्रबंधन और सेवा वितरण प्रणाली को निर्बाध व प्रभावी बनाने के लिए अभिनव दृष्टिकोण अपनाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्र और भारतीय नौसेना की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय नौसेना को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 26 मार्च 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 जनवरी 25

rktvnews

दुमका:राज्यपाल का बासुकीनाथ आगमन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव की जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

जयपुर:जिला प्रभारी मंत्री ने उम्मेद उद्यान में किया वृक्षारोपण, सभी प्रदेशवासी अधिकाधिक वृक्षारोपण करें – पंचायतीराज मंत्री

rktvnews

दुमका:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में उपायुक्त आवास कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment