RK TV News
खबरें
Breaking News

उद्योगपति अजय सिंह को टूरिज्म एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मानित।

टूरिज्म एसोसिएशन द्वारा सम्मान ग्रहण करते उद्योगपति अजय सिंह

पूर्वांचल पर्यटन एसोसिएशन द्वारा पर्यटन क्षेत्र के विकास हेतु कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन और उद्योगपति अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 सितंबर। आज नई दिल्ली के द्वारिका सेक्टर 10 स्तिथ वेलकम होटल में विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में पूर्वांचल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्वांचल पर्यटन एसोसिएशन के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पर्यटन क्षेत्र के विकास को ले आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन और भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अतिथि द्वय ने बिहार और पूर्वांचल में पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की, विशेष रूप से आध्यात्मिक पर्यटन पर जोर दिया। दोनों ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला और दर्शकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, उन्होंने भारत सरकार द्वारा पर्यटन उद्योग को सुदृढ़ करने और देशभर में इसके विकास के लिए अधिक अवसर पैदा करने के निरंतर प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान टूरिज्म एसोसिएशन ने उद्योगपति अजय सिंह को समानित किया जिसके प्रति अजय सिंह ने अपने आभार प्रकट किए।

कार्यक्रम में अपने संबोधन व्यक्त करते उद्योगपति अजय सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा की टूरिज्म उद्योग सबसे बड़ा उद्योग है। इसको बढ़वा देने के लिए भारत में अनेकों कार्य हो रहे है। अपने संबोधन में अजय सिंह ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों स्वदेश दर्शन योजना,प्रसाद योजना, ई वीजा सुविधा,अंतर्राष्ट्रीय प्रचार “इनक्रेडिबल इंडिया” स्मार्ट सिटी और स्मार्ट पर्यटन सहित मोदी सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकसित की गई थीम “रामायण सर्किट” की विस्तार से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की सराहना की। इस अवसर पर उद्योगपति अजय सिंह ने पर्यटन क्षेत्र में make my trip को भारत में आसानी से बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सम्मानित भी किया।

Related posts

अनमोल सिनेमा पर देखिए फिल्म ‘सर’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, मंगलवार 18 नवंबर शाम 5:30 बज।

rktvnews

बागपत:प्रबुद्धजनों ने जिले के विभिन्न वर्गों के साथ विचार-विमर्श कर 2047 के विजन डॉक्यूमेंट के लिए संकलित किए सुझाव।

rktvnews

रायपुर : महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

rktvnews

बागपत:प्रधानमंत्री के डिजिटल घरौनी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण 69 ग्राम पंचायत ,समस्त तहसीलों, विकासखंड व जिला मुख्यालय पर किया जायेगा।

rktvnews

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान व जिला कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान”! गुरु और अभिभावक की प्रतिमूर्ति थे बी पी सर: डॉ असलम

rktvnews

Leave a Comment