RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

मातृ दिवस के उपलक्ष में हुआ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता।निस्वार्थ सेवा और बलिदान को याद करने का अवसर है मातृ दिवस-प्राचार्या आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 मई। महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय,आरा के गृह विज्ञान विभाग द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ आभा सिंह ने किया। उपस्थित छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए प्राचार्या ने मातृ दिवस पर सबको शुभकामना और बधाई दी।प्रो सिंह ने कहा कि मां दुनिया का सबसे बड़ी अमूल्य रत्न ,निस्वार्थ भाव से सेवा और बच्चों के लिए सर्वस्व न्योछावर करनेवाली सृष्टि निर्मात्री है। इस पावन अवसर पर हम सबको मां के किए गए अद्भुत सेवा के प्रति स्मरण करने,नमन करने ,उनको सम्मान देने का, उन्हें कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है। मां स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता है। डॉ सिंह ने सर्वश्रेष्ठ छात्रा माधुरी कुमारी को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ प्रिया कुमारी ने किया तथा उपस्थित सभी छात्र छात्राओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। अन्य प्रमुख उपस्थिति में शिक्षिका स्नेहा शर्मा ,डॉ विजयश्री ,डॉ प्रीति कुमारी ,डॉ शिल्पा कुमारी, डॉ नेहा वर्मा, डॉ अनिता कुमारी, आशा कुमारी, संगीता सिंह, अंजू कुमारी तथा अनेक छात्राएं उपस्थित।

Related posts

भोपाल:होमगार्ड राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पकार और समाज की स्थिरता के प्रहरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर के द्वारा सभी निर्वाचक संबंधी पदाधिकारियों संग विडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

“विकसित भारत संकल्प यात्रा” प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 दिसंबर 25

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment