
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अगस्त। मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भोजपुर जिला इकाई के द्वारा प्रेसिडेंट डॉ राजेश सिंह के नेतृत्व में कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में संध्या 7 बजे कैंडल मार्च निकाला गया। ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई इस दिल दहलाने वाली घटना की निंदा करते हुए प्रेसिडेंट डॉक्टर राजेश सिंह ने कहा कि यह घटना कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है। सचिव डॉक्टर संगीता ने कहा कि इस घटना की त्वरित जांच होनी चाहिए तथा दोषियों को सख्त सजा दी जाए एवं कार्यस्थल पर चिकित्सकों को विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया जाना जरूरी है। कैंडल मार्च में जिले एवं नगर के महिला एवं पुरुष डॉक्टर की उपस्थिति भारी संख्या में रही। सभी ने पुरजोर स्वर में घटना की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार से इस संबंध में कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। कैंडल मार्च संध्या 7:00 बजे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दक्षिणी रामना रोड से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरा और बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस संदर्भ में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी दिया जाए एवं चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग की जाए। आज के कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख डॉक्टरों के नाम डॉक्टर इस प्रकार रहे-एस के रुंगटा, डॉक्टर टीपी सिंह, डॉक्टर के एन सिंहा, डॉ ब्क शुक्ला ,डॉक्टर कुमार जितेंद्र, डॉक्टर कन्हैया सिंह, डॉ विकास, डॉक्टर प्रतीक, डॉक्टर पी सिंह, डॉ विजय गुप्ता, डॉ महावीर गुप्ता, डॉ अमित जायसवाल,डॉक्टर राना वीरेंद्र, डॉ अभिषेक, डॉ सविता रुंगटा, डॉ मधुबाला, डॉ निर्मला सिंहा, डॉ वर्षा गुप्ता, डॉक्टर संगीता गुप्ता ,डॉ राखी रुगटा, डॉ अनुभा सिंह, डॉ विवेक।

