RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कृषि पदाधिकारी कन्हैया सिंह की सेवानिवृति पर विदाई समारोह आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)30 जून।आज बड़हरा के इ किसान भवन में कृषि पदाधिकारी कन्हैया सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम रंजन सिन्हा कृषि समन्वयक ने की, संचालन पूर्व बी ए ओ सुमन जी ने की। विदाई सह सम्मान समारोह की शुरुआत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रश्मी मेहता, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहित भारद्वाज द्वारा माला,अंग वस्त्र, से कृषि पदाधिकारी को सम्मानित से किया गया।बिदाई समारोह में अंचलाधिकारी नवनीत सिंहा, एम ओ सुजीत पांडेय, बी सी ओ विकास कुमार रिजवान, बी एच ओ धर्मेंद्र सिंह, सन्तु सिंह, शुभम पांडेय बीस सूत्री अध्यक्ष, उग्रेश सिंह, योगदानंद, रन विजय, नीरज, वेद प्रकाश, अंकिता, शशि भूषण, अरुण सिंह, देव रत्न सिंह, संतोष कुमार सिंह, अजय सिंह, विकास रन धीर कुमार, रबी भारती, राजीव रंजन, त्रिलोकी, संजय पांडेय, परमेश्वर गुप्ता, राय जी, राजेश कुमार,राजेश लाला, विजय शंकर, चितरंजन, भगवती सिंह, निशांत कुमार, सतीश, सहित बिहिया, कोइलवर, उदवंतनगर शाहपुर, के कृषि कर्मी भी उपस्थित हुए और माला और अंग वस्त्र से सम्मानित किया।इस दौरान सभी ने कन्हैया सिंह के कार्य और अनुभव तथा कार्य प्रणाली की चर्चा करते हुए कहा कि वे मृदुल, मिलन सार, व्यक्तित्व के है। अंत में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योगदान भी बड़हरा में और सेवानिवृत्ति भी बड़हरा में हुआ।सभी किसान को अपना परिवार समझा, आप सभी का प्रेम हमेशा याद करते रहेगे।

Related posts

वायु सेना स्टेशन तंजावुर में हेलीकाप्टर यूनिट शामिल की गई।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र का मनाया गया सातवां स्थापना दिवस।

rktvnews

भोजपुर:सेवकों के सदा सन्निकट रहते हैं श्री हनुमानजी : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

मध्यप्रदेश:कैम्पा निधि के अंतर्गत 1038 करोड़ रूपये के उपयोग की स्वीकृति।

rktvnews

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए हेली सेवा का शुभारम्भ किया।

rktvnews

Leave a Comment