RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की जून माह की काव्य गोष्ठी संपन्न।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)11 जून। 10जून को मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा आयोजित जून माह की काव्य गोष्ठी को ऑनलाइन संपन्न हुई l जिसमें मुख्य अतिथि चंडीगढ़ ईकाई अध्यक्ष आर पी मल्होत्रा थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता जया आर्य ने की l स्वागत उद्बोधन जया आर्य द्वारा किया गया l
आरंभ में दुर्गा रानी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई l कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्या श्रीवास्तव ने किया l
मुख्य अतिथि आर पी मल्होत्रा ने अपना सारगर्भित उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की तारीफ की और सुंदर रचना तन्हाई शीर्षक पर सुनाई बोल थे . जब तन्हाई का आलम होता है तब कहां अकेला रहता हूं … l
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की अध्यक्षा जया आर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपनी एक सुंदर रचना प्रस्तुत की- ” यह कैसी मौसम की मार है दिल हुआ बेकार है l
गोष्ठी में लगभग 15 रचनाकारों ने सहभागिता की व सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की कुमकुम सिंह- लूट लो आज मौसम की मेहरबानियां…, करुणा दयाल- ऋतु आए ऋतु जाए …, कविता नेमा- कभी-कभी ज्यादा बारिश…, प्रदीप गर्ग- माहिया, मौसम बलखाता है…, वी के श्रीवास्तव- सूर्य को देखकर अचंभित…, बिहारी लाल- मौसम की करवट…, मृदुल त्यागी- गगन से धरा को मिलने चली है बारिश…, अशोक गौतम- मौसम है बहारों का…, अमित मालवीय- चढ़ रहा पारा आदि रचनाकारों ने सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की l
अंत में कार्यक्रम का आभार जया आर्य जी ने व्यक्त किया और सौहाद्र पूर्ण वातावरण में काव्य गोष्ठी संपन्न हुई।

Related posts

प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे डॉ पूर्णेन्दु नारायण सिन्हा : प्रो निर्मल

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में बापू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित भोपाल यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन में अतिरिक्त कार्य शामिल करने की मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ता स्व अवधेश कुमार चौधरी की पुण्यतिथि पर तैलचित्र का हुआ अनावरण।

rktvnews

प्रयागराज:सनातन परंपरा को बचाए रखने में वनवासी समाज का बड़ा योगदान :सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले

rktvnews

Leave a Comment