RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मानव संग्रहालय में रोपे गए 1000 पौधे, दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण का भी लिया संकल्प।

‘एक पेड़, एक ज़िंदगी’ अभियान में महापौर मालती राय सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने किया पौधरोपण।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)29 जुलाई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, श्यामला हिल्स में मंगलवार को ‘एक पेड़, एक ज़िंदगी’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दैनिक भास्कर, करुणाधाम आश्रम, भोपाल नगर निगम एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में संग्रहालय परिसर में लगभग 1000 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य के निर्माण तथा समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में भोपाल की महापौर मालती राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर सुरेश शांडिल्य जी महाराज एवं एडीजी (रेल) राजाबाबू सिंह
(भा पू से)की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। महापौर मालती रॉय ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि, पौधारोपण के पश्चात् इन पौधों को वृक्ष बनने तक देखभाल करना हम सबका प्रमुख दायित्व होना चाहिए । ए डी जी रेल श्री राजा बाबू सिंह ने ड्रिप सिंचाई पद्यति से पौधों में पानी देने एवं सुरक्षित रखने पर बाल दिया और कहा हर व्यक्ति को कम से कम आठ वृक्ष लगाने चाहिए । करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर श्री सुरेश शांडिल्य जी महाराज ने बताया कि यह वृक्ष रोपण कार्य बहुत ही नेक कार्य है और इसमे जुड़े सभी लोग भगवान के आशीर्वाद के पात्र हैं ।

वृहद वृक्षारोपण अभियान में गणमान्य नागरिक अरुणेश्वर सिंह देव(बाबा साहेब), पार्षद आरती जुनेजा, दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर सतीश सिंह , दैनिक भास्कर के श्री पांडे , सतेंद्र यादव ,डिप्टी कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) केंद्रीय भंडार डिपो एवं कार्यशाला भोपाल के 50 जवानों, म प्र रेलवे पुलिस के जवानों, करुणाधाम आश्रम के स्वयंसेवकों, मानव संग्रहालय के प्रशासनिक अधिकारी डा पी शंकर राव, डा सोमा किरो, डा सूर्य कुमार पांडे, राजेंद्र झरिया, डा मोहम्मद रेहान, राजीव जैन, डा रवींद्र गुप्ता,एन सकामचा सिंह, गरिमा अनन्द दुबे,डा सुदीपा रॉय सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी,मोहित शेवानी , वृक्ष मित्र नितिन दुबे, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रकृति प्रेमियों , नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी, नेशनल स्कूल आफ़ ड्रामा NSD के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अनेक नागरिक परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचे और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

दुर्लभ और पारंपरिक प्रजातियों का भी हुआ रोपण

अभियान की खास बात यह रही कि सामान्य पौधों के साथ-साथ मध्य भारत की दुर्लभ एवं पारंपरिक प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए। इनमें अर्जुन, अचार, सोनापाठा, गरुड़, कुंभी, गम्हारी, शीशम, कैंकड़, बीजा, पाड़र, कुल्लू, धवा, सलई, तिनसा, हल्दू, कुसुम, आंवला , नीम ,पीपल एवं भिलमा जैसी प्रजातियां शामिल हैं। इनके रोपण के माध्यम से क्षेत्र की जैव विविधता और पारंपरिक वनस्पति के संरक्षण का संदेश दिया गया।

मानव संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं देखभाल की भी अपील की।

मानव संग्रहालय के उद्यानिकी अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि,कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि,‘एक पेड़, एक ज़िंदगी’ अभियान ने भोपाल के नागरिकों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मानव संग्रहालय में 1000 पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा ।

Related posts

मध्यप्रदेश:भारत को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने की दिशा में एक कदम है गिफ्ट सिटी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

स्कूल बस पलटने से आधा दर्जन भर बच्चे जख्मी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे दो बाइक की टक्कर में चार जख्मी।

rktvnews

भोजपुर:प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना एवं कला के प्रति रुचि बढ़ाना है: प्राचार्य एन पी पालित

rktvnews

वाराणसी:तमिल मेहमानों ने केदारघाट पर नमामि गंगे समूह संग स्वच्छता में दिया योगदान, गंगा आरती ने बढ़ाई काशी–तमिल सांस्कृतिक नज़दीकियाँ।

rktvnews

05 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment