RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

14 मई 23 को बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति, अधिवक्ताओं की दशा और दिशा विषयों पर परिचर्चा का आयोजन करेंगी।

RKTV NEWS अनिल सिंह,12 मई।बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति द्वारा अधिवक्ताओं के दशा और दिशा पर एक परिचर्चा 14 मई 23 को पूर्वाहन 11 बजे अधिवक्ता संघ दानापुर में आयोजित की जायेगी। परिचर्चा का उद्घाटन बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा करेंगे।मुख्य अतिथि के रूप में बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रामाकांत शर्मा , विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव सहित बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों की उपस्तिथि में अधिवक्ताओं की दशा और दिशा परिचर्चा के तहत एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर विचार,आयुष्मान भारत से अधिवक्ताओं को जोड़ने,समान पैरवी प्रणाली,मृत्यु दावा राशि तथा सेवानृवृति राशि का समय पर भुगतान तथा वेलफेयर स्टाम्प की वृद्धि के अनुपात में वृद्धि करने,सभी अधिवक्ताओं संघों का चुनाव एक बार कराने,पेंशन स्कीम,नवोदित अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने ,हत्या एवं मृत्यु की स्तिथि में प्रभावित परिवार को राज्य सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने,बार काउंसिल को अधिवक्ताओं के प्रति जिम्मेदार एवं संवेदनशील बनाने सहित अधिवक्ताओं के अन्य कल्याणकारी योजनाओं संबंधी मुद्दों पर विचार किया जायेगा।इस आशय की जानकारी अधिवक्ता अतुल प्रकाश ने दी है।

Related posts

भोजपुर:हर्ष व उल्लास के साथ मना ईद-उल-फितर का त्यौहार।

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने गड़हनी थाने में अनुसंधानकर्ताओं संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उत्तराखण्ड:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : सुशासन की नई पहल : ऑनलाईन छात्रवृत्ति और शिष्यवृत्ति भुगतान के लिए समय-सीमा निर्धारित।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की संवेदनशील पहल से बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ,मौके पर ही उपलब्ध कराया गया स्वेटर।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने किया समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment