RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:गुरु और शिष्य निकट हों तो शब्द की आवश्यकता नहीं रहती : माँ विजया

अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के तत्त्वावधान वृंदावन पैलेस में आयोजित हुआ भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव।

हज़ारों इस्सयोगी साधक-साधिकाओं ने किया श्रद्धार्पण, दी गयी ‘शक्तिपात-दीक्षा’

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )29 जुलाई। गुरु और शिष्य जब निकट होते हैं तो संवाद के लिए शब्दों की आवश्यकता नहीं रहती। अंतर्मन की चेतना जाग्रत हो जाती है। भावानुसार स्वतः सूक्ष्म और आंतरिक संवाद होने लगते हैं। एक सक्षम गुरु, शिष्यों के मन को पढ़ लेते हैं। विचार लय में बहने लगता है।

यह बातें बुधवार को, आध्यात्मिक संस्था ‘अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज’, पटना के तत्त्वावधान में, जगतपुरा स्थित ‘वृंदावन पैलेस’ के भव्य सभागार में, आयोजित ‘गुरु-पूर्णिमा महोत्सव’ में अपना आशीर्वचन देती हुईं, संस्था की अध्यक्ष और ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुमाता माँ विजया जी ने कही। माताजी ने कहा कि गुरु के निकट बैठ जाने मात्र से शिष्य का कल्याण हो जाता है। शक्तियाँ सूक्ष्म होती हैं। वो दिखाई नहीं देती, पर प्रभाव डालती हैं। उन्होंने कहा कि इस्सयोग के प्रत्येक साधक को कमसेकम एक घंटे की प्रातःकालीन आंतरिक साधना अवश्य करनी चाहिए। इससे मन सधता है और मन के शांत होते ही आध्यात्मिक शक्तियाँ जाग्रत हो उठती हैं। तब मन के विचार फलित होने लगते हैं।

यह जानकारी देते हुए, संस्था के संयुक्त सचिव डॉ अनिल सुलभ ने बताया कि, पूर्वाह्न दस बजे, दिव्य ओमकारम और अखण्ड भजन-संकीर्तन से आरम्भ हुए, इस समारोह में, विधि-पूर्वक गुरु-चरणों की पूजा की गयी। संस्था के सचिव कुमार सहाय वर्मा एवं संयुक्त सचिव(मुख्यालय) ई उमेश कुमार ने सभी इस्सयोगियों के प्रतिनिधि यज्ञमान के रूप में गुरु-पूजन किया। दिल्ली के वरिष्ठ इस्सयोगी आचार्य दीनानाथ शास्त्री ने पुरोहित के रूप में सविधि गुरु-पूजन कराया। इसके पश्चात क्रमशः देश-विदेश से आए हज़ारों इस्सयोगियों ने श्रद्धा-भक्ति के साथ, माताजी के चरणों में श्रद्धा-पुष्प निवेदित किए।

इसके पूर्व आयोजन-स्थल पर माताजी के शुभागमन होने पर, संस्था के सचिव कुमार सहाय वर्मा ने माताजी को पुष्प-गुच्छ अर्पित कर स्वागत किया। नृत्य-गीत के साथ स्थानीय इस्सयोगी-साधिकाओं ने माताजी को मुख्य द्वार से मंच तक उत्सव-पूर्वक लेकर आयीं। स्थानीय संयोजकगण डा प्रशांत एन सुरभझाला, विनोद राय, मृदुला राय तथा मीनल अग्रवाल ने स्वागत के सुंदर वचन कहे। इस अवसर पर, डा मनीष मिश्रा (कनाडा), देव सुमन (कैलिफ़ोर्निया), डा सूर्यभूषण (ओमान), अदिति सिन्हा (उफा, रूस), लावण्या लता (गुरुग्राम), अलीशा पटनायक (उड़ीसा), सुधांशु आत्रेय (रुड़की), गीता शर्मा, रानी साहू, मनोहर कुमार, सुधा देवी, राजीव रंजन, उषा देवी, आयुष, रणजीत कुमार, पिंकी कुमारी, रवीन्द्र, अशोक अदिति, गीता देवी आदि इस्सयोगियों ने अपने श्रद्धा-उद्गार व्यक्त किए और गुरु-महिमा का बखान किया।

संध्या में ‘शक्तिपात-दीक्षा’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदगुरुमाता माँ विजया जी द्वारा सौ से अधिक नव-जिज्ञासु स्त्री-पुरुषों को ‘इस्सयोग’ की सूक्ष्म साधना आरंभ करने के लिए आवश्यक ‘शक्तिपात-दीक्षा’ प्रदान की गयी।

जगत कल्याण के निमित्त आधे घंटे की सूक्ष्म ‘ब्रह्माण्ड-साधना’, सर्वधर्म-प्रार्थना और इस्सयोगी-कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत रात्रि के महाप्रसाद के साथ यह दिव्य महोत्सव संपन्न हुआ।

महोत्सव में संस्था की संयुक्त सचिव संगीता झा, छोटे भैया संदीप कुमार गुप्ता, बिहार की पूर्व सांसद रमा देवी, लक्ष्मी प्रसाद साहू, नीना दूबे गुप्ता, शिवम् झा, सरोज गुटगुटिया, प्रणव गुप्ता, अनंत कुमर साहू, वंदना वर्मा, श्रीप्रकाश सिंह, डा जेठानंद सोलंकी, डा द्राशनिका पटेल, सिमी रवि समुंदर, उर्वशी समुंदर, कपिलेश्वर मण्डल, सुशील प्रजापति, डा मनोज राज, सविता अनिल, किरण प्रसाद, वीरेंद्र राय, अमित लालू, पीयूष कुमार, विद्योतमा, डा अजीत ममता जमुआर, डा कौशलेंद्र समेत बड़ी संख्या में संस्था के अधिकारी और स्वयंसेवक सक्रिए रहे।

Related posts

मुजफ्फरपुर में 1100+ करोड़ के निवेश से सीमेंट इकाई लगाएगी अंबुजा।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर:निराला सामाजिक क्रांति के कवि:प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने सभी कार्यालय प्रधान के साथ बैठक कर संचालित योजनाओं के प्रगति का किया समीक्षा।

rktvnews

सुपौल:14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment