RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:आकांक्षी जिला कार्यक्रम में चतरा ने हासिल की शीर्ष रैंकिंग, नीति आयोग से मिलेगा 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)27 जून।नीति आयोग द्वारा आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मार्च 2025 की डेल्टा रैंकिंग के अनुसार चतरा जिला ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश के 112 आकांक्षी जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयासों, नवाचारों तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रतिफल है।
नीति आयोग द्वारा यह जानकारी शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक के माध्यम से साझा की गई, जिसमें चतरा जिले की बहुआयामी प्रगति विशेषकर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन तथा बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में सराहा गया। उल्लेखनीय है कि शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिले को नीति आयोग द्वारा ₹10 करोड़ की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जिसका उद्देश्य जिला स्तर पर विकासात्मक पहलों को और अधिक गति देना है।
इस उपलब्धि पर उपायुक्त कीर्तिश्री ने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम, विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गर्व का विषय है और हम सभी मिलकर इसे बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह सफलता आकांक्षी जिला कार्यक्रम के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में चतरा जिले की मजबूत पहल और सतत प्रयास का प्रमाण है।

Related posts

भोजपुर:हरिगांव में किसानों की हुई बैठक, किसान उत्पादक संघ बनाने का हुआ निर्णय।

rktvnews

हिन्दी दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त, सारण प्रियंका रानी ने दी जिलावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना।

rktvnews

इंदौर में रखी गई 2030 का भारत अभियान के तहत मुख्य प्रोजेक्ट्स की नींव।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत जनसुनवाई तथा प्रखंड/थाना दिवस पुनः प्रारंभ।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर विधायक ने पुण्य तिथि कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment