
RKTV NEWS/जगदीशपुर(भोजपुर)08 सितंबर।जगदीशपुर के हरिगांव में किसानों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान किसान उत्पादक संघ बनाने का निर्णय बैठक में लिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य इस संघ में जितना अधिक से किसान जुट पाएंगे उतना जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। पूरे जगदीशपुर में इसको लेकर प्रयास किया जाएगा। उनको जोड़कर उनके पूंजी के मुताबिक सरकार का इसमें जिस प्रकार का योगदान होगा उसे सरकार से योगदान लेकर किसानों को किस प्रकार इसका लाभ मिलेगा इस पर संघ विचार कर रहा है। आने वाले 15 दिनों के अंदर में जगदीशपुर प्रखंड में एक बड़ा मीटिंग प्रस्तावित की गई है वहीं संघ के अध्यक्ष रामदयाल कुशवाहा द्वारा बिहार राज्य खाद्य निगम की एक बैठक हुई जिसमें बिहार के अन्य जिलों से आए मजदूर शामिल हुए वहां मौजूद लोगों में संघ के अध्यक्ष रामदयाल कुशवाहा विजय कुशवाहा मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा दीनबंधु पांडे सहित बहुत से यूनियन के मजदूर मौजूद थे
