RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 जून।आज आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर द्वारा 197-जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदान केंद्र संख्या 1 से 60 तक के बीएलओ/मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों को निर्वाचक सूची के अद्यतन कार्यों,नवीन मतदाता पंजीकरण,नाम विलोपन तथा त्रुटियों के सुधार से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा, “हर योग्य नागरिक का नाम निर्वाचक सूची में दर्ज हो और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में न रहे । साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, जिससे निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव की नींव सुनिश्चित हो सके।

Related posts

अहमदाबाद में 19वी नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथेलेटिक्स मीट में बिहार का पहला गोल्ड मेडल दिव्यांश के नाम।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर मे 30 पीस बीयर के साथ एक गया जेल।

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार के लिए मार्गदर्शक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दुमका: बोल बम का नारा है, जाना जरूर है”..सावन की दूसरी सोमवारी को बड़ी संख्या में बासुकीनाथ पहुंचे श्रद्धालु।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उप चुनाव:सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में हुआ मतदान कर्मियों का फाइनल रेंडमाइजेशन, मतदान दलों के लिए निर्धारित किए गए बूथ।

rktvnews

आरा में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जयंती पर भाकपा माले ने सांप्रदायिक उन्माद-हिंसा के खिलाफ निकाला सदभावना – एकजुटता मार्च।

rktvnews

Leave a Comment