RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ.कुमारी सुनिता सिंह ‘गार्गी नारी शक्ति अवार्ड’ से हुई सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मार्च।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. कुमारी सुनिता सिंह को ‘गार्गी नारी शक्ति अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में ‘गार्गी अध्याय’ द्वारा, आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान के अंतर्गत प्रदान किया गया।
यह सम्मान उनके वर्षों के सामाजिक समर्पण, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों की सराहना के रूप में दिया गया। भोजपुर की सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कुमारी सुनिता सिंह वर्तमान में “दिशा एक प्रयास” संस्था की सचिव हैं और लंबे समय से महिलाओं के सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में संस्था ने कई सामाजिक अभियानों को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। समाज के कमजोर वर्गों के लिए किए गए उनके कार्यों का प्रभाव व्यापक रहा है। अब तक उनके प्रयासों से 1526 बाल विवाह रोके जा चुके हैं, जबकि 450 से अधिक बाल मजदूरों को बचाकर उन्हें शिक्षा और सुरक्षित जीवन की ओर वापस लाया गया है।
डॉ. सिंह कई सरकारी और सामाजिक समितियों में भी सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रही हैं और महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, मानव तस्करी रोकथाम तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम कर रही हैं।

Related posts

22 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:विद्युत बकायेदारों की काटी गई बिजली एवं बिजली चोरी के विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी।

rktvnews

बक्सर:ईद उल फितर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु डीआरसी में की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

पीड़ितों को कब तक मिलती रहेगी ‘तारीख-पे-तारीख’।

rktvnews

उज्जैन:मनीषा को मिला मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का सहारा।

rktvnews

बागपत:मोडिफाइड साइलेंसर व ओवरलोड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का शिकंजा, 9 वाहनों के चालान।

rktvnews

Leave a Comment