RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल : कर्मवीर सिंह

21 महीनों तक नहीं हुई थी कोई राजनीतिक जनसभा।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 25 जून। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने आज संविधान हत्या दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया। प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की नमन किया।
श्री सिंह ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले से श्रीमती इंदिरा गांधी की सांसद के रूप में सदस्यता समाप्त हो चुकी थी। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था।लेकिन श्रीमती गांधी ने न सिर्फ न्यायालय के आदेश की अवमानना की बल्कि देश के संविधान को ही कुचल डाला।
कहा कि 25 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर से जुटे लाखों लोकतंत्र सेनानियों को संबोधित करते हुए जेपी ने आह्वान किया था कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। लेकिन आधी रात को देश में एक काले अध्याय की शुरुआत हुई।
कहा कि आज संविधान बचाने की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को तार तार किया है।
कहा कि देश को याद है कि 25 जून 75 को दिल्ली में ही ऐतिहासिक सभा के बाद 21 महीनों तक देश की जुबान को आपातकाल के माध्यम से कुचल दिया गया था। कोई राजनीतिक सभा इस दौरान नहीं हो सकती थी।
कहा कि भारत की जनता प्राचीन काल से लोकतंत्र प्रेमी है।यह देश लोकतंत्र की जननी है इसे कोई कुचलने में कभी सफल नहीं हो सकता। भारत की जनता कुचलने वाले को सबक सिखाना जानती है।

Related posts

ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं? आज ही कर लीजिए ये कोर्स!

rktvnews

वन स्टॉप सेंटर बक्सर महिला, बाल विकास निगम एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन का स्वच्छता अभियान।

rktvnews

चेकपोस्ट के समीप वाहनों का विशेष जाँच अभियान चलाया गया।

rktvnews

भोपाल:आगामी त्यौहार हर्षोल्लास से मनाये जाने के लिए करें समुचित तैयारियां: मुख्य सचिव

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम cVIGIL एप के माध्यम से दर्ज करें आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पशुओं में गांठदार त्वचा रोग (एलएसडी) के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।।

rktvnews

Leave a Comment