RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:जिला पदाधिकारी द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान सोलह मामलों का निस्तारण किया गया।

RKTV NEWS/सासाराम ( रोहतास)05 जुलाई।आज लोक शिकायत निवारण एवं सेवा शिकायत निवारण अन्तर्गत प्राप्त 30 परिवादों पर जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा विस्तारपूर्वक सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में जिला पंचायत राज पदाधिकारी रोहतास, अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सासाराम आदि उपस्थित रहे। परन्तु कुछेक अपीलार्थी सुनवाई के क्रम में अनुपस्थित रहे जिनके मामले को अगली तिथि निर्धारित करते हुए निदेश दिया गया कि उक्त तिथि पर निश्चित रूप से उपस्थित रहे अन्यथा लोक प्राधिकार के अनुपालन प्रतिवेदन के आधार पर आपके मामले को निष्पादित कर दिया जायेगा। लोक प्राधिकार द्वार अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित दोनों पक्षों को सुना गया। सुनवाई के दौरान जगदेव राय, कमलेश सिंह, विश्वमोहन प्रसाद, देव शंकर तिवारी, रमेश राम, राजेन्द्र सिंह, लाल जी पासवान के शिकायतों का निराकरण करते हुये निष्पादित किया गया। कई अपीलार्थी द्वारा इस कार्यवाही से संतुष्ट होकर संतुष्टि संबंधी आवेदन भी दिया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ ही लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी के निर्देशन में पाली गांव में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल

rktvnews

इस्सयोग’ की शक्तिपात-दीक्षा 20 अप्रैल को।

rktvnews

बिहार:आपदाओं में सुरक्षित रहेंगे “दिव्यांगजन”आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और ‘‘सक्षम‘‘ के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर।

rktvnews

सी-डैक चेन्नई ने एनएएलओएस विसिनिटी और इल्यूमिनेट के व्यावसायीकरण के लिए नव वायरलेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:धावा दल ने बड़ी मठिया हॉस्पिटल रोड आरा से बालश्रमिकों को कराया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment