RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:सीएम हेल्पलाइन का गुणवत्तापूर्ण समय-सीमा में निराकरण किया जाए सुनिश्चित : शिवम वर्मा

लापरवाही पाये जाने पर होगी कार्रवाई।

इंदौर/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)04 मई। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा (टीएल) के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा लंबित प्रकरणों, शिकायतों एवं आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार सभी प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां भी लापरवाही पाई जाएगी, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य, अपर आयुक्त नगर ‍निगम एन.एन. पाण्डे, स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। बैठक में निर्देश दिये गये सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाये। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सभी शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीदी के संबंध में भी प्रशासन द्वारा किसानों को सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्लॉट बुकिंग को सरल बनाया जा रहा है तथा खरीदी और भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में वर्तमान मौसम को देखते हुए आम नागरिकों से लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी शासकीय कार्यालयों में भी आगंतुकों के बैठने और पेयजल के लिये व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने पीएनजी कनेक्शन देने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि घर-घर कनेक्शन लगाने के लिए आईटीआई के प्रशिक्षित युवाओं की मदद भी ली जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने रैण्डम रूप से सीएम हेल्पलाइन के पाँच प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के ‍विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय विकास, पटेल कॉलेज के प्राचार्य को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक अन्य मामले में डाईट के कर्मचारी पर 2 हजार रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके यहाँ सेवानिवृत्त होने वाले सभी शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण समय से पूर्व ही तैयार हो जाए, जिससे की सेवानिवृत्ति की तुरंत पश्चात ही उनकी पेंशन प्रारंभ हो सकें। साथ ही निर्देश दिए गए कि सेवानिवृत्त सभी शासकीय सेवकों के सभी लंबित भुगतान समय पर हो जाए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने नालंदा जिला को दी 820 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 263 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

छपरा जेल में बंद 1075 कैदियों की नयी तकनीक से हुई टीबी की स्क्रिनिंग।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:पूर्वी चंपारण:कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेता एवं विभिन्न कंपनी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

बिहार:पूर्वी चंपारण;पटाखों के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध सघन जांच कराई जाए: जिलाधिकारी

rktvnews

वैशाली:जॉर्जिया गर्ल्स स्कूल में अग्नि से सुरक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment