RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए अभिरुचि परीक्षा प्रारंभ।

27 जून तक आयोजित होगी अभिरुचि परीक्षा।

30 जून को जारी होगी चयनित विद्यार्थियों की सूची

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 24 जून। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के निर्देशानुसार प्रभारी कुलपति प्रो. राजन यादव के मार्गदर्शन में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए अभिरुचि परीक्षा प्रारंभ हो गयी है। पहले दिन 24 जून को अभिरुचि परीक्षा दिलाने हेतु विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। प्रथम दिन संगीत संकाय में हिन्दुस्तानी गायन, तबला एवं तंत्रीवाद्य की अभिरुचि परीक्षा ली गयी। इसी तरह नृत्य संकाय में कथक / भरतनाट्यम/ओडिसी, नृत्य विभाग में बी. पी.ए. प्रथम सेमेस्टर, प्रथमा/मध्यमा/विद/कोविद प्रथम वर्ष डिप्लोमा, दृश्यकला संकाय अंतर्गत बी.वोक. (अपैरल डिजाइन) एवं बी.एफ.ए. प्रथम सेमेस्टर तथा कला संकाय में बी.पी.ए. व एम.पी.ए. (थियेटर), बीए. व एम.ए. (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व) विषय के विद्यार्थियों ने अभिरुचि परीक्षा दी। अभिरुचि परीक्षा 27 जून तक आयोजित होगी।
प्रथम अभिरुचि परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की सूची 30 जून को जारी की जाएगी, जिसके बाद चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश शुल्क 01 जुलाई से 10 जुलाई तक जमा किया जाएगा। अभिरुचि परीक्षा के प्रथम दिन कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी व सहायक कुलसचिव विजय कुमार सिंह ने संकायों तथा विभागों का निरीक्षण किया और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने की बात कही। कला संकाय अंतर्गत बी.ए. व एम.ए. (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व) एवं एम.पी.ए. (थियेटर) विषय पर प्रवेश लेने हेतु पोर्टल खुला हुआ है, इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

एसवीसीसी और कोनायुर साओ पाउलो ने पारंपरिक चिकित्सा में भारत-ब्राजील सहयोग को प्रदर्शित करने वाले तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन की मेजबानी की।

rktvnews

भोपाल:महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक, उनका अदम्य साहस हर पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

कृषि मंत्रालय ने अभिनव कृषि मूल्य श्रृंखला वित्तपोषण के माध्यम से भारत में कृषि व्यवसाय की संभावना के दोहन पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज की महिलाकर्मियों को अनुसूईया महिला सशक्तिकरण क्लब ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:आरा बार में अकाउंटेंट के पद पर जीतने वाले रवि सिन्हा का हुआ अभिनंदन।

rktvnews

चतरा:विश्व पर्यटन दिवस पर चतरा में स्वच्छता, पौधारोपण एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment