RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने की विभिन्न विभागों के जिला और प्रखंड पदाधिकारियों संग बाढ़ की स्थिति और तैयारी व्यवस्था की समीक्षा।

विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह

100 नावों की है तत्काल व्यवस्था।

राहत सामग्रियों की नहीं होगी कमी।

पशुओं हेतु प्रचुर मात्रा में चारे की व्यवस्था को दिया निर्देश।

RKTV NEWS/बड़हरा (आरा) 08 अगस्त।आज बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पर बड़हरा विधायक एवं पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार,बड़हरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहित भारद्वाज, बड़हरा अंचलाधिकारी रिंकु यादव,बड़हरा प्रखंड राजस्व पदाधिकारी नवनीत कुमार, पशुपालन पदाधिकारी विनायक कुमार,बाढ़ नियंत्रण सहायक अभियंता कविता कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और चिकित्सको के साथ बाढ़ की स्थिति और बाढ़ से निपटने की तैयारी की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक मे विधायक ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कुछ खास मामले पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि नावों का प्रचुर मात्रा मे व्यवस्था हो।अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 100 नावों की व्यवस्था कर दी गई है इसके अतिरिक्त भी नावों की संख्या बढाई जाएगी।
बड़हरा विधायक ने कहा की राहत सामग्री जैसे चना,सतु,चुड़ा,गुड़ आदि सामग्रियों को पहले से जुटा कर रखा जाएँ और राहत पैकेट उपलब्ध कराया जाएँ। उन्होने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जानवरो के लिए भोजपुर के दक्षिणी भागो से चारा का इंतजाम किया जाए और उसका स्टाँक जमा किया जाए। उन्होने सलाह दिया कि पुराने प्रखंड परिसर मे पशु चारो का स्टाँक रखा जाएँ।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री ने प्रभारी चिकित्सक डाँ. अरविंद को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर समुचित दवा और समुचित इलाज का व्यवस्था हो।
सभी विभागों के पदाधिकारियों द्वारा तैयारी की रूपरेखा बैठक मे रखी गई।

बबुरा तटबंध और सिरसिया गाँव के बीच बाढ़ की स्थिति का पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण करते बड़हरा विधायक।

बैठक के बाद विधायक राघवेन्द्र प्रताप ने सिंह सभी पदाधिकारियों के साथ बबुरा- बक्सर तटबंध पर सिरसिया गाँव के सामने बाढ़ का निरीक्षण किया। वहाँ सिरसिया गाँव और बाँध के बीच संपर्क टुटने पर तत्काल नाँव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 60 हजार पाँलिथिन की उपलब्धता पर विधायक द्वारा दो हजार पाँलिथिन बढाने का निर्देश दिया गया।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री द्वारा जिलाधिकारी से बात कर व्यवस्था को दुरूस्त करने की बात कही गई।
उक्त अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बखोरापुर मुखिया रितेश सिंह,बड़हरा मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह,पूर्व मुखिया योगेन्द्र सिंह,बड़हरा भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटू,उज्जवल सिंह,उग्रसेन सिंह,संदीप कुमार,ख्वासपुर मुखिया प्रतिनिधि राधेश्याम सिंह पप्पु,विक्की,लल्लू सिंह वगैरह कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक शामिल थे।

Related posts

सामाजिक न्याय की योद्धा बन रहीं अनुप्रिया।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया गया नमन।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद में महिलाएं अपनी- अपनी आकांक्षाओं को कर रहीं सांझा।

rktvnews

छपरा के प्रेक्षागृह में हुआ कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जून 25

rktvnews

Leave a Comment