RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने किया चतरा जिला का दौरा।

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)22 जून।झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने शनिवार को चतरा जिला पहुंची। समिति के सभापति रामचंद्र सिंह एवं समिति के सदस्य चंद्रदेव महतो के चतरा परिसदन आगमन पर उपायुक्त कीर्तिश्री और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने पौधा भेंट कर आभार प्रकट करते हुए उनका स्वागत किया।
इसके पश्चात चतरा परिसदन में झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति रामचंद्र सिंह ने की। अवसर पर समिति के सदस्य चंद्रदेव महतो उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों की स्थिति, पेंशन से संबंधित प्रकरणों का निष्पादन, जनहितकारी योजनाओं की प्रगति और उनके लाभार्थियों तक पहुंच आदि विषयों पर समीक्षा की गयी। सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें तथा सभी विभागों द्वारा अद्यतन प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
बैठक के दौरान जिले में संचालित प्रमुख विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। जिसमें पुलिस विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति विभाग, भवन निर्माण एवं पथ निर्माण विभाग, खनन, ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण, कल्याण, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, निबंधन विभाग, जिला योजना आदि शामिल रहा। प्रत्येक विभाग द्वारा अपने-अपने योजनाओं की प्रगति, समस्याएँ और समाधानात्मक प्रयासों की जानकारी दी गई।
मौके पर सभापति ने कहा कि सदाचार समिति का उद्देश्य जनहित में पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन सामान्य की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता और संवेदनशीलता बरती जाए।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा मन्नू कुमार समेत अन्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत हरियाणा सरकार दे रही 4 हजार रुपए प्रति बच्चा आर्थिक सहायता : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:जीवन निर्माण में रामायण की महिला पात्र का विशेष योगदान है:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

आरा विधानसभा के 39 से ज्यादा बुथों पर प्रदर्शित नहीं हुई फोटो मतदाता सूची🤔: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार: जदयू के प्रदेश महासचिव संजय कांत सिन्हा की माता के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

बिहार में औद्योगिक निवेश को गति: बियाडा ने 24.55 एकड़ भूमि 09 इकाइयों को किया आवंटित, करीब ₹251.94 करोड़ का निवेश, लगभग 500 रोजगार की संभावना।

rktvnews

Leave a Comment