RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)22 जून। शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर के नागेंद्र झा स्टेडियम में जिला प्रशासन,दरभंगा द्वारा योग कार्यक्रम और मतदाता जागरूकता अभियान हुआ आयोजन।
कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी एवं जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किये ।
योगाचार्य रौशन उपाध्याय एवं अनु कुमारी ने ग्रीवा संचालासन,स्कंध संचालासन,ताड़ासन,पादहस्तासन, अर्धचक्रासन,भुजंगासन,भद्रासन,तितली आसन,उष्ट्रासन, शशांक आसन,अर्धहलासन,पवनमुक्तासन,अनुलोम विलोम सहित विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया।
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।भारत ऋषि मुनियों का देश रहा है,योग हमारी परंपराएं रही है। 21 जून 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ के 178 देशों ने योग को मान्यता दी,योग अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया और पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि करें योग,रहे निरोग,सभी लोग प्रत्येक दिन योग करे।
उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किट का भी वितरण किया गया।
किट में कैथी लिपि का पुस्तक है,जो कि आम आदमी को कैथी लिपि में लिखित जमीन से संबंधित कागजात को पढ़ने में दिक्कत हो रही है,इसी को लेकर राजस्व विभाग ने किताब का वितरण किया।
उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सभी सेवाएं ऑनलाइन है,ऑनलाइन में कोई दिक्कत न हो,को लेकर भी एक किताब दिया गया है,सभी लोग किताब पढ़े राजस्व से संबंधित मामलों को लेकर ऑनलाइन करें।
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में 2000 सादिक नागरिकों और अधिकारियों ने भाग लिये है।
कार्यक्रम का आयोजन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किया गया,आम आदमी को राजस्व से संबंधित जानकारी के लिए किट का वितरण किया गया।
जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की,की योग करें स्वस्थ रहें।
उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उपस्थित मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प भी दिलाया गया ।
उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में ज्यादा से ज्यादा मतदाता लोकतंत्र में अपना मतदान का प्रयोग करें। साथ ही उन्होंने गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ रखने की अपील किया गया।।
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने गंगा एवं उसकी सहायक नदियों,तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों के तट को साफ-सुथरा,स्वच्छ रखने,कूड़ा-कचड़ा एवं पॉलीथिन प्रवाहित नहीं करने,जलीय-जीवों एवं वृक्षों का संरक्षण करने,घाट पर नियमित योग करने का संकल्प एवं निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का शपथ उपस्थित सभी लोगो को दिलाया।
मंच संचालन जिला परियोजना पदाधिकारी,नमामि गंगे फारूक इमाम द्वारा किया किया।
सभी लोगों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किट का वितरण किया गया।
योग सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व योगाचार्य रौशन उपाध्याय द्वारा 101 मिनट का शीर्षासन का कीर्तिमान बनाया जिसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता,डीडीसी स्वप्निल,अपर समाहर्ता मनोज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर,उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,सहित हजारों नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड:गिरिडीह भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के समर्थन में आयोजित हुआ महिलाओं का भव्य सम्मेलन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के आरएसएस संघ द्वारा विश्वविद्यालय परिसर को दियों से किया गया रौशन।

rktvnews

21 मई 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने छठ तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन को ‘मां डिडनेश्वरी देवी की महिमा‘ पुस्तक भेंट की गई।

rktvnews

Leave a Comment