RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर पंचायतों में भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का किया जा रहा है भौतिक सत्यापन।

प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के टीम द्वारा लिया जा रहा है नुकसान का जायजा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)21 जून।चतरा जिले में बीते दिनों हुई लगातार भारी वर्षा के कारण विभिन्न पंचायतों में जलभराव, मकान क्षति, फसल नुकसान एवं सड़क कटाव जैसी समस्याएँ सामने आईं। इसको लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री के स्पष्ट निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा आज विभिन्न पंचायतों में भौतिक सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी की टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर नुकसान की जानकारी ली एवं आवश्यक विवरण संकलित किए।

भौतिक सत्यापन का मुख्य उद्देश्य

प्रभावित परिवारों की मकान क्षति, फसल हानि, पशु क्षति का विवरण एकत्र करना, आपदा राहत मानकों के अनुरूप सहायता हेतु प्रस्ताव तैयार करना, जलजमाव, सड़क अवरुद्ध मार्गों एवं कमजोर संरचनाओं की सूचना त्वरित रूप से जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को देना, संभावित क्षेत्रों में पूर्व से चेतावनी चिन्ह एवं सुरक्षित स्थान की जानकारी देना है।
उपायुक्त ने शुक्रवार के देर शाम आयोजित ऑनलाइन बैठक में सभी प्रखंडों से कहा है कि “आपदा के समय शीघ्र प्रतिक्रिया एवं सटीक मूल्यांकन अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रभावित परिवार को राहत से वंचित न रखा जाए।” प्रत्येक प्रखंड से नुकसान का विस्तृत प्रतिवेदन जिला आपदा प्रबंधन शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि वास्तविक आवश्यकताओं के आधार पर सहायता दी जा सके।

Related posts

बीजापुर : मछली पालन से निकलेगा समृद्धि का रास्ता

rktvnews

बिहार:पानी-पानी हुई राजधानी।

rktvnews

चतरा:आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित गठित कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सहायतार्थ पदाधिकारियों के साथ की गई बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों का संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

चतरा:शहीद दिवस पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को मौन रख कर किया गया नमन।

rktvnews

Leave a Comment