RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मादक पदार्थ निषेध अभियान के तहत सिमरिया में विशेष छापामारी।

धारा 4 एवं 6 के तहत की गई कार्रवाई, दुकानों पर जुर्माना व चेतावनी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)21 जून।चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत सिमरिया एवं बगरा क्षेत्र में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थ व तंबाकू निषेध को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों व प्रतिष्ठानों पर कोटपा अधिनियम (COTPA) 2003 की धारा 4 एवं 6 के उल्लंघन की जांच की गई। कई दुकानदारों को नियमों के उल्लंघन के लिए आर्थिक दंड स्वरूप जुर्माना किया गया, वहीं कुछ को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगली बार उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, धारा 6 के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू बिक्री व शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में बिक्री निषिद्ध, कई दुकानों से तंबाकू उत्पादों को जब्त किया गया ₹200 से बढ़ाकर ₹1000 तक का जुर्माना अधिनियम के तहत वसूला गया।
छापामारी टीम द्वारा दुकानदारों को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और बताया गया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपने आस-पास के क्षेत्रों में तंबाकू/मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

Related posts

पटना:बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ सरकार ने कायम की मिसाल।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में किया भ्रमण ,अधिकारियों को पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु खनन टास्ट फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने द्वितीय मतदान पदाधिकारी (पुरूष एवं महिला) का चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment