RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायमनगर में मना स्वतंत्रता दिवस समारोह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त।कोइलवर प्रखंड स्थित कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायमनगर में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्रिंसिपल कुंदन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। ध्वजारोहण के दौरान “सारे जहाँ से अच्छा” की धुन पर छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी परेड की शानदार प्रस्तुति ने विद्यालय के वातावरण को और भी देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति नाटक का मंचन किया, जिसमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अंग्रेजी हुकूमत द्वारा दिए गए फांसी के आदेश और उनके बलिदान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक रितेश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यालय में समय-समय पर होते रहते हैं, जिससे छात्रों में देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता की भावना प्रबल होती है। उन्होंने इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में विद्यालय भवनों की सुरक्षा के ऑडिट के दिए निर्देश।

rktvnews

26 मई 2023 को कानपुर हवाई अड्डे को मिलेगा अधिक यात्री क्षमता वाला एक नया सिविल एन्क्लेव।

rktvnews

दो दिवसीय लोकगीत कजरी बिरहा का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी गंभीर।

rktvnews

भोजपुर:श्री मद्भागवत अनुष्ठान पुर्णाहुति एवं पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:निर्वाचक सूची के विशेष गहण पुनरीक्षण एवं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment