RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100 वें संस्करण को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा भोजपुर के कार्यकताओं ने कमर कसी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 अप्रैल। भाजपा भोजपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार,30 अप्रैल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर मे ऐतिहासिक बनाने
के लिए लगातार तैयारी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे भोजपुर जिला के सभी सातो विधानसभा अंतर्गत 32 मंडलो के सभी बूथो पर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिले भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी तय कर दी गई है। उक्त कार्यक्रम के लिए जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव को प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा सभी विधानसभा और मंडलो के लिए भी प्रभारी बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा मे 100 शक्तिकेन्द्रो को चिन्हित कर उसे भब्य बनाया जा रहा है। सभी मुख्य जगहो पर भाजपा के जनप्रतिनिधि, प्रदेश और जिला के नेता कार्यक्रम मे सहभागिता देंगे। माननीय केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर के सिंह भी किसी विधानसभा के एक केन्द्र पर मौजूद रहेंगे।
भाजपा भोजपुर द्वारा कार्यक्रम को लेकर लगातार बैठको का दौर चल रहा है।प्रदेश से भी जूम पर बैठके हो रही है। प्रदेश से प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया,प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा लगातार रिपोर्टिंग किया जा रहा है। भाजपा भोजपुर इस बार के मन की बात को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया और अन्य संसाधन से प्रचार-प्रसार कर रही है। जिला भर लगभग सभी बैठके कर ली गई है। भाजपा कार्यकर्ता अब इसे सफल करने के लिए कमर कस चुके है।सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।
जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि भोजपुर जिला मे प्रधानमंत्री जी के मन की बात का 100 वां संस्करण ऐतिहासिक होनेवाला है।इसे सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सहित सोशल मीडिया की पूरी टीम लगी है। कार्यक्रम को नमो एप्प के माध्यम से सभी लोग डाउनलोड करेंगे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 28 दिसंबर 25

rktvnews

धान अधिप्राप्ति संबंधित अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक और कर्मचारियों ने किया एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल।

rktvnews

गंगा के तट पर चार भाषाओं में गंगा महाआरती का दिव्य प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर: पहलगाम में हुई हैवानियत एवं शैतानियत,जो जिस भाषा में समझे, उसी भाषा में जवाब दे सरकार:डाॅ.अर्चना सिंह

rktvnews

टी बी मुक्त भारत योजना के तहत 17 मरीजों को दिया गया एक एक माह का पौष्टिक आहार!पीड़ितों की मदद ही सच्ची इबादत:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

Leave a Comment