RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीके एसयू द्वारा उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नही करने पर राजभवन सख्त।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मई।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सवालों के घेरे में है। विश्वविद्यालय द्वारा 23 करोड़ 87 लाख रुपये के उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) अब तक जमा नहीं किए जाने पर राजभवन ने कड़ा रुख अपनाया है।राज्यपाल सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लंबित उपयोगिता प्रमाणपत्रों को लेकर कुलपति और कुलसचिव सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2024-25 के बीच विश्वविद्यालय को विभिन्न मदों में आवंटित राशि के खर्च का हिसाब अब तक प्रस्तुत नहीं किया गया है जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।जल्द ही उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं किए गए, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई, यहां तक कि एफआईआर दर्ज करने की भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। इस तरह के रिपोर्ट अन्य विश्वविद्यालय से प्राप्त हुए हैं जो विश्वविद्यालय के गलत कार्य शैली की ओर इंगित कर रहे हैं।

Related posts

देश, मानव-वन्यजीव-पर्यावरण पर जूनोटिक संक्रमण के जोखिमों को कम करने के लिए एक अग्रणी अंतर-मंत्रालयी वैज्ञानिक अध्ययन शुरू करने के लिए तैयार है।

rktvnews

भोजपुर: 15 अक्टूबर को बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के होने वाले अधिवेशन की तैयारियां पूर्ण।

rktvnews

रोहतास: डीएम का जनप्रतिंधियों संग जनसंवाद का आयोजन।

rktvnews

आईटीबी बर्लिन में राजस्थान पर्यटन का हुआ सशक्त आगाज़।

rktvnews

हनुमानगढ़:निर्वाचन पर्यवेक्षकों से आमजन कर सकते हैं मुलाकात,पर्यवेक्षकों से मोबाइल नंबर पर किया जा सकता है सम्पर्क।

rktvnews

बालोद : एक साथ 02 लाख 12 हजार रूपये से अधिक की धान बोनस राशि मिलने पर प्रसन्नचित हुआ किसान निजाम सिंह कोर्राम।

rktvnews

Leave a Comment