RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

भोजपुर:दूरदर्शन पर आरा की कथक नृत्यांगना खुशी कुमारी की प्रस्तुति।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 अक्टूबर।आरा की युवा कथक नृत्यांगना खुशी कुमारी गुप्ता के घुँघरुओ की झनकार ने दूरदर्शन के श्रोताओं को झंकृत कर दिया । खुशी के कथक नृत्य का प्रसारण दूरदर्शन के द्वारा पुरे देश मे किया गया । इस आधे घंटे के एपिसोड में खुशी ने शुरू में शिव स्तुति करते हुए ताल पंचम सवारी में शुद्ध कथक करते नजर आईं । तकनीकी पक्ष में खुशी द्वारा प्रस्तुत उपज, फरमाईशी परण, तिहाई, आमद काफी सराहनीय रहा वही ठुमरी “मोरी छोड़ो डगरिया श्याम पर भाव अभिनय ने राधा कृष्ण के रास को जीवंत कर दिया । खुशी कुमारी गुप्ता प्रयाग संगीत समिति द्वारा प्रभाकर उतीर्ण हैं एवं हाल के दिनों में खुशी को दूरदर्शन द्वारा ग्रेड भी प्राप्त हुआ है । इनके गुरु बक्शी विकास ने कहा कि खुशी में प्रतिभा की कोई कमी नही हैं। देश के कई बड़े मंचों का खुशी अपने नृत्य के माध्यम से आरा का नाम रौशन कर चुकी हैं और धीरे धीरे कथक के क्षेत्र में ऊंचाई छूने की ओर अग्रसर हैं । इस प्रस्तुति में हारमोनियम एवं स्वर पर रोहित कुमार ने संगत से रंग भर दिया ।

Related posts

चित्तौड़गढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक।

rktvnews

नितिन गडकरी ने उत्तराखंड में उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 121 (नया 309) के काशीपुर से रामनगर खंड के उन्नयन के लिए 494.45 करोड़ रुपए मंजूर किए।

rktvnews

दरभंगा:उच्च माध्यमिक विद्यालय,बेनीपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जयपुर:नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: आधी आबादी की राजनीति में बढ़ेगी सहभागिता : मुख्यमंत्री

rktvnews

बक्सर:राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन समिति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दुमका:कैटेगरी-2 बालूघाटों के समूह के नीलामी के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment